फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Now five pairs of special trains will run till 30 September

Chandauli News: अब 30 सितंबर तक चलेंगी पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Tue, 02 Jul 2024 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Now five pairs of special trains will run till 30 September
पीडीडीयू नगर। रेल प्रशासन ने दानापुर-सिकंदराबाद, रक्सौल-हैदराबाद/सिकंदराबाद के बीच चलाई जा रहीं समर स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ा दी है। पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें अब 30 सितंबर तक चलाई जाएंगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। यात्रियों की भीड़ और इन स्पेशल ट्रेनों के प्रति यात्रियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए इसके परिचालन अवधि बढ़ाया गया है। सिकंदराबाद दानापुर स्पेशल अब 28 सितंबर तक सिकंदराबाद से प्रत्येक शनिवार को चलेगी। वापसी में यह ट्रेन दानापुर से 30 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। इसी तरह दूसरी सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल सिकंदराबाद से अब 28 सितंबर तक प्रत्येक शनिवार को जबकि वापसी में दानापुर से 30 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। हैदराबाद-रक्सौल स्पेशल हैदराबाद से 28 सितंबर तक प्रत्येक शनिवार जबकि वापसी में रक्सौल से एक अक्टूबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल 25 सितंबर तक सिकंदराबाद से प्रत्येक बुधवार को जबकि वापसी में यह ट्रेन रक्सौल से 27 सितंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। दूसरी सिकंदराबाद रक्साैल स्पेशल 30 सितंबर तक सिकंदराबाद से प्रत्येक सोमवार को चलेगी। वापसी में यह ट्रेन रक्सौल से प्रत्येक बृहस्पतिवार को तीन अक्तूबर तक चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed