Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Now factories in industrial area will run on natural gas, supply will start in three months

Chandauli News: अब प्राकृतिक गैस से चलेंगी औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियां, तीन माह में शुरू हो जाएगी आपूर्ति

Sat, 14 Oct 2023 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Now factories in industrial area will run on natural gas, supply will start in three months
रामनगर औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियां अब प्राकृतिक गैस से चलेंगी। गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) तीन माह में रामनगर औद्योगिक क्षेत्र की मैनुफैक्चरिंग इकाइयों को पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की सप्लाई शुरू कर देगा। क्षेत्र में इंडस्ट्रियल पीएनजी की सेवा शुरू होने से काेयले और डीजल आधारित उत्पाद उपक्रमों को आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ पीएनजी के इस्तेमाल से कोयले और डीजल व अन्य ईंधन के उपयोग से होने वाले प्रदूषण में भी कमी आएगी।
विज्ञापन

रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में कुल 230 फैक्ट्रियां मौजूद हैं। इसमें औद्योगिक क्षेत्र फेज एक में 80 व फेज दो में 150 फैक्ट्रियां हैं। चहनियां स्थित सिटी स्टेशन से औद्योगिक क्षेत्र तक इंडस्ट्रियल पीएनजी के लिए 34 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है। औद्योगिक क्षेत्र में पीएनजी आपूर्ति के लिए चहनिया स्थित सिटी स्टेशन से भूमिगत स्टील की पाइप लाइन बिछाई गई है। पाइप लाइन बिछाए जाने के बाद उसके परीक्षण के कार्य में लगी है। संभावना है कि एक माह में परीक्षण संबंधी कार्य भी पूरे हो जाएंगे। गेल की ओर से पाइप लाइन की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गेल अधिकारियों के अनुसार पीएनजी सस्ती होने के साथ ही पर्यावरण के लिए भी काफी मुफीद है।
विज्ञापन


इनसेट
पीएनजी के सापेक्ष 55 प्रतिशत अधिक प्रदूषण फैलाता है कोयला
पीडीडीयू नगर। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में 20 ऐसी फैक्ट्रियां हैं जहां उत्पादन के लिए कोयले, डीजल और एलपीजी जैसे ईंधनों का इस्तेमाल होता है। इसमें रस्क, ग्लास, एल्युमीनियम, साड़ी प्रिंटिंग, यार्न डाईंग से जुड़ी फैक्ट्रियां शामिल हैं। गेल के अधिकारियों के अनुसार पीएनजी के सापेक्ष कोयले के इस्तेमाल से 55 प्रतिशत, एलपीजी 12 प्रतिशत, डीजल 25 प्रतिशत व भट्टी का तेल 30 प्रतिशत ज्यादा प्रदूषण फैलाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पाइप लाइन में 20 केजी प्रेशर से दौड़ेगी गैस
पीडीडीयू नगर। चहनिया स्थित सिटी स्टेशन से रामनगर औद्योगिक क्षेत्र तक प्राकृतिक गैस की आपूर्ति के लिए बिछाई जाने वाली स्टील की पाइप लाइन में 20 किलोग्राम प्रेशर से गैस की आपूर्ति होगी। अधिकारियों के अनुसार औद्योगिक इकाई को आवश्यकता अनुसार दो से चार किलोग्राम प्रेशर से गैस की आपूर्ति की जाएगी। संवाद

कोट
...........
रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में पीएनजी की आपूर्ति तीन माह के भीतर शुरू हो जाएगी। पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है। कोयले व डीजल के सापेक्ष काफी सस्ती पड़ेगी पीएनजी। -शिल्पी टंडल, मुख्य प्रबंधक कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन, गेल


कोट
.........
औद्योगिक क्षेत्र में पीएनजी की सप्लाई शुरू होने से इसका लाभ उद्यमियों को मिलेगा। सस्ता होने के कारण उत्पादन के खर्च में कमी आएगी, वहीं प्रदूषण भी काफी कम हो जाएगा। -देव भट्टाचार्या, अध्यक्ष, रामनगर औद्योगिक क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed