फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Now ABG Analyzer will be examined in Mandal Rail Hospital

अब मंडल रेल चिकित्सालय में ही होगा एबीजी एनलाइजर से जांच

Wed, 19 May 2021 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Now ABG Analyzer will be examined in Mandal Rail Hospital
पीडीडीयू नगर। कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बाद रेलवे अस्पताल में भी लगातार स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में अब पूर्व मध्य रेलवे के पं.दीनदयाल उपाध्याय रेलवे मंडलीय अस्पताल में एबीजी एनलाइजर जांच की सुविधा मुहैया कराई गई है। इस मशीन से मरीज के रक्त के नमूने में ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड, बाइकार्बोनेट आदि के स्तर के साथ रक्त का पीएच लेवल तुरंत पता चल जाता है । इससे टाइट्रेटिंग के साथ वॉल्यूम प्रेशर सेटिंग और वेंटिलेटर की टाइमिंग में काफी मदद मिलेगी। मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय के दिशा निर्देशन में पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेल मंडल (डीडीयू मंडल) रेल कर्मियों व उनके परिजनों को उत्तम चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करा रहा है। कोरोना काल को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आरके मिश्रा की देख रेख में मंडल के चिकित्सा विभाग की ओर से मंडल रेल चिकित्सालय में पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसी क्रम में इस मंगलवार को मंडल रेल चिकित्सालय में एबीजी एनलाइजर मशीन उपलब्ध कराई गई है। यह एक महत्वपूर्ण पॉइंट ऑफ केयर मशीन है। इस मशीन के माध्यम से मरीज के रक्त के नमूने में ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड, बाइकार्बोनेट आदि के स्तर के साथ रक्त का पीएच लेवल की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed