{"_id":"64ff6a56bb7fee7a570a9764","slug":"notice-to-24-employment-servants-absent-in-training-chandauli-news-c-189-1-svns1011-2609-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: प्रशिक्षण में अनुपस्थित 24 रोजगार सेवकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: प्रशिक्षण में अनुपस्थित 24 रोजगार सेवकों को नोटिस
विज्ञापन
सकलडीहा। तहसील क्षेत्र में किसानों के कृषियोग्य खेतों का सर्वे कृषि विभाग के कर्मचारी और लेखपालों के साथ रोजगार सेवक भी ऑनलाइन करेंगे। इसको लेकर सोमवार को एसडीएम मनोज पाठक के निर्देश पर नायब तहसीलदार अमित सिंह ने ब्लॉक मुख्यालय पर कर्मचारियों और रोजगार सेवकों को प्रशिक्षित किया। इस दौरान 35 में 24 रोजगार सेवकों के अनुपस्थित होने पर कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किया गया।
तहसील क्षेत्र में कुल एक लाख 40 हजार किसानों का खेत का गाटा है। शासन की ओर से प्रत्येक गाटा का ऑनलाइन सर्वे कराये जाने का निर्देश आया है। बीते एक सितंबर से इस दिशा में अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्य को कृषि विभाग के साथ लेखपाल और रोजगार सेवकों को दायित्व सौंपा गया है। इस कार्य के लिए सकलडीहा ब्लॉक के कुल 35 रोजगार सेवकों का ड्यूटी लगाई गई है। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने कर्मचारियों व रोजगार सेवकों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में 24 रोजगार सेवकों के अनुपस्थित होने पर उनके खिलाफ डीसी मनरेगा को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। नायब तहसीलदार ने बताया कि किसानों का पहले ऑफलाइन सर्वे होता था। शासन की ओर से अब ऑनलाइन सर्वे शुरू कराया जा रहा है। इस दौरान बीडीओ केके सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, चंद्रभूषण सहित अन्य रोजगार सेवक रहे।