फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Notice to 14 amines of collection department for less recovery

वसूली कम होने पर संग्रह विभाग के 14 अमीनों को नोटिस

Fri, 12 Aug 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Notice to 14 amines of collection department for less recovery
सकलडीहा। एसडीएम मनोज पाठक ने बृहस्पतिवार को राजस्व संग्रह विभाग के 14 अमीनों को वसूली कम होने पर कड़ी चेतावनी भरा पत्र जारी किया है। एसडीएम ने पिछले दिनों वसूली समीक्षा पंजिका का निरीक्षण किया था। इसमें 14 अमीनों द्वारा मात्र पांच सौ से 539 रूपया वसूली जमा की गई थी जो वसूली के लक्ष्य के सापेक्ष बहुत ही कम थी। एसडीएम के नोटिस जारी करने पर अमीनों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

राजस्व संग्रह विभाग की ओर से पिछले आठ अगस्त को वसूली दाखिला दिवस पर 14 अमीनों की वसूली कम पाई गई थी। इसमें छेदीलाल माधोपुर की वसूली 532 रुपये, नायब यादव दिघवट की 539, रमेश सिंह की 506, श्याम नारायण सिंह सुरतापुर की 505, राजकुमार यादव महुअरकला की 505, राजेश श्रीवास्तव मजिदहा की 506, बिहारी यादव ओरवा की 511, तेरसू यादव द्वितीय प्रभुपुर की 504, वसीम खां मारूफपुर की 531, सुरेश पाठक पौरा की 520, पन्ना लाल द्वितीय धरहार की 503, अशोक श्रीवास्तव खोर की 505, शशीकांत सिंह कल्याणपुर की 500 व तेरसू राम प्रथम बथावर की 505 रूपये की वसूली मिली थी। इसे देख एसडीएम ने सभी को कड़ी चेतावनी पत्र जारी करते हुए वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया है। इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि वसूली कम होने पर नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed