{"_id":"69713eee816a1d30e60ea1da","slug":"notice-issued-to-those-running-liquor-shops-on-forest-land-chandauli-news-c-189-1-svns1013-142854-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: वन भूमि पर शराब की दुकानें चलाने वालों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: वन भूमि पर शराब की दुकानें चलाने वालों को नोटिस
विज्ञापन
नौगढ़। जयमोहनी और मझगाई रेंज में वन भूमि पर शराब की दुकाने चलाने वालों के खिलाफ वन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को वन विभाग की टीम ने दुकानों पर नोटिस चस्पा की और सेल्समैनों को रिसीव कराई। दुकानदारों को 10 दिन के भीतर दुकानें हटाने की हिदायत दी गई है।
रेंज अधिकारी अमित श्रीवास्तव ने जिला आबकारी अधिकारी को पत्र भेजकर 31 जनवरी तक दुकानें हटाने का निर्देश दिया है। जंगल में खुलीं शराब की दुकानोंं का महिलाएं लगातार विरोध कर रही हैं। वन विभाग के नोटिस में कहा गया है कि यदि शराब की दुकानों का संचालन बंद नहीं किया गया तो 31 जनवरी के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और प्रशासन की सहायता से दुकाने हटवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि वन भूमि पर जिन लोगों ने स्थायी और अस्थायी निर्माण करा लिया है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
कोट
..........
वन विभाग की जमीन पर देशी शराब की दुकानें संचालित की जा रही हैं। जीपीएस लोकेशन ट्रेस कराने पर इसकी पुष्टि हुई है। इसी आधार नोटिस जारी कर दुकानें हटाने की चेतावनी दी गई है। - अमित श्रीवास्तव, रेंज अधिकारी