फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Notice issued to 12 ANMs for negligence

Chandauli News: लापरवाही पर एक 12 एएनएम को जारी हुआ नोटिस

Sun, 26 May 2024 04:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to 12 ANMs for negligence
सकलडीहा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रगति को लेकर सीएमओ की ओर से मॉनिटरिंग की जा रही है। शनिवार को सीएचसी अधीक्षक डाॅ. संजय यादव ने स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। इसमें जन्म प्रमाण पत्र और डिलेवरी कम होने पर 12 से अधिक एएनएम को स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी किया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर एक माह का वेतन रोकने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत नवजात बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, टेली मेडिसीन अस्पताल में सी सेक्सन सिजेरियन ऑपरेशन बढ़ाने के लिए विशेष जोर दिया गया है। अधीक्षक डॉ. संजय यादव ने सभी एडिशनल पीएचसी और प्रसव केंद्र के एएनएम, एचईओ सहित अन्य के साथ समीक्षा की। मनिहरा, खुचमा, चांदपुर, बथावर, सेवखर, आलमपुर, घूस, भोजापुर, ताजपुर, चांदपुर पंचदेवरा, नईबाजार, नरैना, माटीगांव केंद्र पर लक्ष्य के सापेक्ष प्रसव कम होने व जन्म प्रमाण पत्र दर्ज नहीं कराने पर सभी एएनएम को स्पष्टीकरण जारी किया गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर एचईओ रजनीकांत राय, उपेंद्र सिंह, शाहिद अली अंसारी, सफलता देवी, सोनम, प्रीति, क्षितिज सिंह आदि एएनएम व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed