फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   "Notbandi will eliminate parallel economy

‘नोटबंदी से खत्म होगी समानांतर अर्थव्यवस्था’

Sun, 18 Dec 2016 01:33 AM IST
chandauli
chandauli Updated Sun, 18 Dec 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
"Notbandi will eliminate parallel economy
भाजपा के जिला युवा सम्मेलन को संबोधित करते केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : chandauli
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा है कि कालेधन के जरिये देश में चल रही समानांतर अर्थव्यवस्था का जाल तोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का निर्णय लिया। केंद्रीय मंत्री ने जिले में सीआरपीएफ का ग्रुप सेंटर खोलने, मुगलसराय-चकिया-नौगढ़-मद्धुपुर मार्ग फोरलेन करने, जीवनाथपुर-चकिया से अहरौरा रोड तक रेल लाइन बिछाने और पैरा मिलिट्री फोर्स में एक बटालियन की भर्ती जिले में करने की घोषणा की। वह आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में भाजपा के जिला युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने पर सरकारी नौकरियों में इंटरव्यू खत्म होगा। जिले में विज्ञान तथा बीएड की उच्च शिक्षा की व्यवस्था करने और बाण सागर परियोजना का पानी चकिया लाने की बात भी कही। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि जन-धन योजना के तहत करोड़ों गरीबों के खाते बैंक में खुलवाए गए। खाद, बीज, कीटनाशक की सब्सिडी सीधे किसानों के खाते में दी जा रही है। कहा कि प्रदेश में सरकार बनने पर नौकरियों से इंटरव्यू समाप्त कर दिया जाएगा। गृहमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने 33 प्रतिशत फसल बर्बाद होने पर दो हेक्टेयर तक की फसल का मुआवजा देने का निर्णय लिया है।  
विज्ञापन


सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि सपा सरकार प्रदेश पर बोझ के समान है। बसपा की नेता मायावती गरीबों को बेच रही हैं। कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू की जाएगी। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों को आपदा राहत राशि नहीं दी तथा धान खरीद में भी हीलाहवाली कर रही है। उन्होंने कहा कि चंदौली के विकास के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान राबर्ट्सगंज के सांसद छोटेलाल खरवार ने गृहमंत्री को तीर धनुष तथा आदिवासी टोपी तथा जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने स्मृति चिह्न तथा अंगवस्त्र भेंट किया। आयोजन में प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, विधायक सुशील सिंह, पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान, पूर्व मंत्री शारदा प्रसाद, डॉ. रामअधार जोसेफ, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, सुरेंद्र सिंह, राणा प्रताप सिंह, साधना सिंह, दर्शना सिंह, सुभाष सोनकर, शिवेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक मिश्रा, अखिल पोद्दार, अमित चौधरी, राहुल जायसवाल, सुधीर चौहान, अशोक सोनकर आदि मौजूद रहे। संचालन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed