फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   nomination by 43

43 ने किया नामांकन

Wed, 16 Nov 2016 01:35 AM IST
Updated Wed, 16 Nov 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
nomination by 43
नामांकन करते प्रत्याशी।
लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ के विभिन्न पदो के लिए होने वाले चुुनाव में कुल 43 प्रत्याशियों ने मंगलवार को नामांकन किया। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस ने नामांकन के दौरान किसी भी प्रकार के जुलूस और नारेबाजी पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी।
विज्ञापन

मुगलसराय स्थित एलबीएस पीजी कालेज में 23 नवंबर को छात्रसंघ के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, महामंत्री पुस्तकालय मंत्री, कला संकाय प्रतिनिधि, शिक्षा संकाय प्रतिनिधि व वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के लिए चुनाव होना है। मंगलवार को सभी पदों के लिए प्रत्याशी छात्रों द्वारा नामांकन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार, वीरेन्द्र यादव, देवेन्द्र यादव, हरप्रीत कौर, विनोद कुमार ने पर्चा भर दावेदारी ठोंकी। उपाध्यक्ष पद के लिए आकाश कुमार पांडेय, अफरोज आलम, विकास कुमार यादव, शाकिर हुसैन ताल ठोके हैं। महामंत्री पद के लिए संदीप कुमार यादव, स्नेहिल भारती, संदीप कुमार, राहुल यादव, संदीप कुुमार यादव ने नामांकन किया। पुस्तकालय मंत्री पद के लिए विशाल कुमार गुप्ता, सूरज प्रकाश, सुरेश कुमार ने पर्चा भरा।
विज्ञापन

कला संकाय प्रतिनिधि के तौर पर दीपक पाल, अभिषेक कुमार पांडेय, आशीष केशरी, अशफाक अहमद, बाबू भारती, राहुल कुमार, विशाल राव, रोहित आनंद, चंदन यादव, संदीप कुमार यादव, सुनिल यादव, ओमप्रकाश, सुभाष यादव, राजेश यादव, शुभम केशरी, विक्की गुप्ता, बृजेश यादव, अंजनी कुमार, सूरज शर्मा, अरशद ने पर्चा दाखिल   किया। शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद पर सिर्फ एक प्रत्याशी विनोद कुमार यादव ने पर्चा भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद मु. तौशीफ खान, कृष्णा सिंह, चंद्र प्रकाश गुप्त, नितेश कुमार शर्मा, धीरेन्द्र कुमार यादव ने नामांकन किया। इस संबंध में प्राचार्य डा. अनिल यादव ने बताया कि प्रत्याशियों द्वारा दाखिल नामांकन प्रपत्रों की जांच की जायेगी। जिनके दस्तावेज त्रुटिपूर्ण होंगे उनका नामांकन रद्द कर दिया जायेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed