फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Nodal officer angry on seeing bad straw and dirt in cow shelter

Chandauli News: गोवंश आश्रय स्थल में खराब भूसा और गंदगी दिखने पर नोडल अधिकारी नाराज

Sun, 27 Jul 2025 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Nodal officer angry on seeing bad straw and dirt in cow shelter
शिकारगंज। हेतिमपुर ग्राम पंचायत स्थित जागेश्वरनाथ धाम परिसर में बने गोवंश आश्रय स्थल पर शनिवार को उप निदेशक (पशुधन विभाग) व शासन से नामित नोडल अधिकारी डाॅ. दिलीप कुमार ने निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान वहां खराब भूसा और गंदगी दिखने पर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने चकिया ब्लॉक मुख्यालय स्थित पशु आश्रय स्थल समेत क्षेत्र के चार आश्रय स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। क्षेत्रीय नागरिकों से बात कर जरूरी जानकारी ली। भीषमपुर स्थित गोवंश आश्रय स्थल में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। परिसर में गोबर का ढेर देख उसे तत्काल हटवाने का निर्देश दिया। रोजपुर गो आश्रय स्थल पर जाने के लिए संपर्क मार्ग नहीं होने पर शासन को पत्र लिखने व जल्दी ही सड़क निर्माण कराने का लोगों को आश्वासन दिया। ब्लॉक मुख्यालय परिसर स्थित पशु आश्रय केंद्र के निरीक्षण के दौरान पशुओं का भूसा व आहार सुरक्षित रखने का निर्देश दिया। बारिश के चलते परिसर में कीचड़ हो जाने पर नगर पंचायत से पत्राचार करने का उन्होंने उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. रविंद्र द्विवेदी को निर्देश दिया। हेतिमपुर में पशु आश्रय केंद्र पर निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान राजेश कुमार को पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए बांस-बल्ली लगाकर टिन शेड की घेराबंदी किए जाने का निर्देश दिया। परिसर में ट्री गार्ड लगाकर पौधारोपण करने व जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कराने के लिए धन अवमुक्त कराने के लिए शासन में पत्राचार करने का आश्वासन दिया। फिरोजपुर पशु आश्रय केंद्र के बारे में पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. आरपी भारती से व्यवस्था की जानकारी ली। आसपास के लोगों ने केंद्र पर पहुंचने के लिए संपर्क मार्ग का निर्माण कराने की मांग की। नोडल अधिकारी ने इस समस्या से शासन को अवगत कराकर जल्दी ही निर्माण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed