फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   No theft revealed in council schools

परिषदीय विद्यालयों में चोरी का नहीं हुआ खुलासा

Wed, 19 Aug 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
No theft revealed in council schools
कंदवा। बरहनी विकास खंड के विभिन्न गांवों में स्थित एक परिषदीय विद्यालयों में एक माह के भीतर लाखों की चोरी हो चुकी हैं, लेकिन किसी का खुलासा नहीं हुआ है। विभाग का आरोप है कि चोरी की घटना के बाद बहुत से मामलों में तो पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज करना भी उचित नहीं समझा गया। इसे लेकर शिक्षक संगठनों व विभागीय अधिकारियों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी है। खंड शिक्षाधिकारी बरहनी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बीते एक माह के भीतर बरहनी विकास खंड के अलग अलग गांवों में स्थित दर्जन भर परिषदीय विद्यालयों पर चोरी हो चुकी है। इसमें सुढना, मुड्डा, पिपरी, भैंसा खुर्द, बगही, कवरुआ, बरंगा, डेहरियाडीह, सैयदराजा नं. 3, नेवादा, पंचदेवरा, नौबतपुर, भतीजा आदि विद्यालय शामिल हैं। यहा सोलर प्लेट, बैटरी, लैपटाप, बर्तन,पंखा सहित अन्य जरुरी सामान चोरी हुए हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने संबंधित थाना पर तहरीर दी लेकिन एक भी चोरी का खुलासा नहीं हो सका है। कुछ चोरी की घटनाओं में तहरीर लेने और मुकदमा दर्ज करने में हीलाहवाली की जा रही है। कहा कि जल्द ही पुलिस अधीक्षक से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed