फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Nine thefts in six months, not even one disclosed

छह माह में नौ चोरी, खुलासा एक का भी नहीं

Wed, 04 Aug 2021 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Nine thefts in six months, not even one disclosed
कंदवा थाना क्षेत्र में हुई बीते छह माह में चोरी की नौ घटनाएं हो चुकी है। जबकि खुलासा एक का भी नहीं हो पाया है। आये दिन हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत है। लोगों ने आरोप लगाया कि रात्रि गश्त के नाम पर पुलिस सिर्फ खानापूर्ति कर रही है, चोरों के हौसले बुलंद है।
विज्ञापन

कंदवा थाना क्षेत्र के अमड़ा में सात मार्च को चोरों ने खाद बीज की दुकान की कुंडी तोड़कर 20 हजार रुपए नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। 16 मार्च को चोरों ने चिरईगांव स्थित रेहड़ा भगवती मन्दिर से दिन दहाड़े तीन दान पेटी का ताला तोड़कर तीस हजार रुपए नकद और मां रेहड़ा भगवती की नथिया पर हाथ साफ कर दिया था। 20 मई की रात चोर रामपुर गांव से हमीद अंसारी की ट्रैक्टर चुरा कर ले जा रहे थे लेकिन लोगों के जाग जाने के कारण ट्रैक्टर को कुछ दूरी पर छोड़कर ही भाग गये। 31 मई की रात चोर पोखरा धनाइतपुर गांव के राजेन्द्र यादव के पम्पिंग सेट से साफ्टिंग पुलिया खोल ले गए। 08 जून को ककरैत में अंग्रेजी शराब की दुकान की खिड़की तोड़कर चोरों ने 10 हजार रुपए नकदी सहित करीब दो लाख की शराब पर हाथ साफ कर दिया था। वहीं 16 जून को कंपोजिट विद्यालय तेल्हरा में लगे सोलर पैनल पर हाथ साफ कर दिया था। 16 जुलाई को कंपोजिट विद्यालय ओयरचक में चोरी की घटना को अंजाम दिया। 17 जुलाई की रात कम्हरिया गांव में रामजी सिंह के घर का ताला तोड़कर 50 हजार रुपए नकदी और जेवर पर हाथ साफ कर दिया। 31 जुलाई की रात चोरों ने कंपोजिट विद्यालय कम्हरिया के लैब का ताला तोड़कर लैपटॉप चुरा लिया। दो अगस्त की रात चोरों ने कम्हरिया गांव में ही रामाश्रय गुप्ता के दुकान का ताला तोड़कर तीन हजार रुपए नकदी और नमकीन बिस्कुट चुरा लिया इनमें से किसी भी घटना का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पायी है। इस संबंध में सीओ सकलडीहा शेषमणि पाठक ने कहा कि जिन घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ है, उनके लिए पुलिस की टीम लगी हुई हैं। जल्द ही उनका खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed