{"_id":"61cb58614548647f2e6daad3","slug":"night-curfew-guarded-on-new-year-s-celebration-chandauli-news-vns63053903","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल के जश्न पर नाइट कर्फ्यू का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल के जश्न पर नाइट कर्फ्यू का पहरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओमिक्रॉन के खतरे के बीच इस बार नए साल के जश्न पर नाइट कर्फ्यू का पहरा लग गया है। इससे रेस्तरां और होटल संचालक की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। वही भी खासे मायूस हैं।
दरअसल न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर युवाओं में 31 दिसंबर की शाम से ही खुमारी चढ़ जाती है। दोस्तों संग हर वर्ग के लोग शाम से सेलिब्रेट करना शुरू कर देते है। रात में घड़ी की दोनों सुईयों के बारह पर पहुंचने के बाद जोरदार तरीके से नये वर्ष का स्वागत किया जाता है। इस बार ऐसा नहीं हो सकेगा। ओमिक्रान के बढ़ रहे मामलों के चलते शासन की ओर से प्रदेश में नाईट कर्फ्यू लगा दिया गया है। ऐसे में रात ग्यारह बजे के बाद जश्न मनाने को लेकर पाबंदी रहेगी। 31 दिसंबर को रात बारह बजे तक जश्न नहीं मनाया जा सकेगा। इस पाबंदी के चलते जिले के युवाओं और रेस्टूरेंट एवं होटल संचालकों में काफी मायूसी है। उनका कहना है कि वह जश्न को लेकर खासे उत्साहित थे। लेकिन ओमिक्रॉन ने इसमें खलल डाल दी। ऐसे में अब जश्न मनाने का सपना बिखर गया। आदेश के असर से रेस्टोरेंट पर भी खासा प्रभाव पड़ेगा। जश्न की पार्टी के लिए किए गए इंतजाम धरे रह गए।