फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Newborn girl found at district hospital temple

जिला अस्पताल के मंदिर पर मिली नवजात बच्ची

Mon, 10 Oct 2022 08:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
Newborn girl found at district hospital temple
जिला अस्पताल के शिव मंदिर पर नवजात बच्ची। संवाद - फोटो : CHANDAULI
चंदौली। पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर स्थित शिव मंदिर के पास सोमवार की सुबह नवजात बच्ची मिली। जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। नवजात की सांस चलती देख पुलिस ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया। सोमवार की सुबह जिला अस्पताल स्थित मंदिर के पास उसके रोने की आवाज सुनकर वहां टहल रहे लोगों ने आसपास किसी को न देख इसकी सूचना जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दी। स्वास्थ्यकर्मियों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर मामले की जांच में जुट गई है। स्वास्थ्यकर्मियों के अनुसार बच्ची स्वस्थ है। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल के मंदिर के समीप कोई नवजात को छोड़ गया था। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed