फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   newborn Dead body wrapped in a sheet on roadside in Chandauli

चंदौली: सड़क किनारे चादर में लिपटी मिली नवजात की लाश, बच्ची समझकर फेंकने की घटना आ रही सामने

Tue, 12 Oct 2021 01:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 12 Oct 2021 01:40 PM IST
विज्ञापन
newborn Dead body wrapped in a sheet on roadside in Chandauli
सड़क किनारे मिली नवजात बच्ची। - फोटो : अमर उजाला

चंदौली जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां पूरा देश नवरात्रि में देवियों की पूजा और कन्या पूजन कर रहा है, तो दूसरी तरफ किसी ने अपनी नवजात बच्ची को एक चादर में लपेटकर सड़क के किनारे फेंक दिया। नवजात की मौत हो चुकी थी। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के जसुरी गांव का है। जहां सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने चादर में लिपटी हुई मृत नवजात शिशु को देखा, देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। वहां पहुंची महिलाओं ने माता-पिता को जमकर कोसा।
विज्ञापन


वहीं नवजात शिशु का शव मिलने से लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे है। जहां एक तरफ सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद कर रही है तो दूसरी तरफ समाज में कुछ ऐसे भी मां-बाप हैं, जो मानवता को शर्मसार करके बच्चियों की हत्या में परहेज नहीं कर रहे है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही है। साथ ही में लोगों से पूछताछ में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed