फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Newajganj pump canal is in disrepair, thousands of bighas of crop reached the verge of drying up

नेवाजगंज पंप कैनाल हाल बेहाल, सूखने के कगार पर पहुंची हजारों बीघा फसल

Tue, 24 Aug 2021 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Newajganj pump canal is in disrepair, thousands of bighas of crop reached the verge of drying up
शिकारगंज। क्षेत्र के पठारी एवं असिंचित क्षेत्र को सिंचित करने के लिए चंद्रप्रभा नदी में स्थापित नेवाजगंज पश्चिमी पंप कैनाल हाई वोल्टेज की समस्या के कारण पिछले एक महीने से ठीक से नहीं चल पा रहा है। 24 घंटे में सिर्फ एक से दो घंटे ही वोल्टेज सामान्य होने पर ही पंप कैनाल चल रहा है। जिससे 15 गांवों के किसानों की हजारों बीघा खड़ी धान की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गयी है।
विज्ञापन

नेवाजगंज पश्चिमी पंप कैनाल में कुल पांच मोटरें संचालित हैं। जिसमें से एक मोटर तथा उसका स्टार्टर खराब हो गया है। वर्तमान में सिर्फ तीन मोटर ही चल रहा है। नेवाजगंज पश्चिमी पंप कैनाल को चलाने के लिए स्वतंत्र फीडर से विद्युत आपूर्ति की जाती है। इसके संचालन के लिए 440 वोल्ट की आवश्यकता होती है, लेकिन विद्युत विभाग की लापरवाही 440 से अधिक बोल्टेज मोटर को मिल रही है। हाई वोल्टेज के कारण मोटरों के जलने का खतरा बढ़ गया है, जिससे उसे नहीं चलाया जा रहा है। हालत यह है कि मोटर चलाने के लिए पूरे दिन में सिर्फ एक से दो घंटे ही सामान्य वोल्टेज मिल रहा है। पंप कैनाल के ठीक से नहीं चलने पर सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed