फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Negligence: carrying sand on the stretchers of patients

लापरवाही : मरीजों के स्ट्रेचर पर ढो रहे बालू

Wed, 12 Jun 2024 03:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Negligence: carrying sand on the stretchers of patients
चकिया। स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय में स्ट्रेचर का इस्तेमाल बालू ढोने के लिए किया जा रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन में खलबली मची है। प्रभारी सीएमएस ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है। चकिया जिला संयुक्त अस्पताल में हाईटेक ऑपरेशन थिएटर का निर्माण कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था के मजदूर यहां मरीजों के स्ट्रेचर का इस्तेमाल बालू ईंट-बालू ढोने के लिए कर रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। लोग अस्पताल प्रशासन की भूमिका पर सवाल भी उठा रहे हैं। अस्पताल में मौजूद राजेश कुमार, सुधीर, संतोष, रामलाल आदि ने कहा कि यह अस्पताल प्रशासन की लापरवाही है। पूरे अस्पताल में सीसी कैमरे लगे हैं, इसके बावजूद ठेकेदार और उसके मजदूर ऐसी मनमानी कर रहे हैं। वहीं, प्रभारी सीएमएस डॉ. आरएस आनंद का कहना है कि मजदूरों के स्ट्रेचर से बालू ढोने का मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed