फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ndian Bank Management gave one-time compensation to all the locker holders

इंडियन बैंक प्रबंधन ने सभी लॉकरधारियों को दिया एकमुश्त मुआवजा

Mon, 23 May 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
ndian Bank Management gave one-time compensation to all the locker holders
चंदौली। इंडियन बैंक प्रबंधन ने लॉकर लूट मामले में बड़ा फैसला लेते हुए सोमवार को प्रभावित लॉकरधारकों को क्षतिपूर्ति धनराशि प्रदान की। बैंक प्रबंधन ने लूट से प्रभावित सभी 39 लॉकरधारकों को मुआवजे के रूप में एकमुश्त सवा लाख रुपये की धनराशि उनके खातों में जमा कर दी है। इस धन का लेनदेन कागजी कार्रवाई के बाद किया जा सकेगा। इंडियन बैंक के रीजनल मैनेजर गौरव कुमार ने बताया कि लॉकर लूट कांड मामले भारतीय रिजर्व बैंक के नवीनतम दिशा निर्देशों के अनुसार लॉकरधारकों को क्षतिपूर्ति के रूप में प्रचलित वार्षिक लाकर किराए का 100 गुना मुआवजे के रूप में दिया जा सकता है। आरबीआई की इस गाइडलाइन का पालन करते हुए शाखा में लूट से प्रभावित प्रत्येक लॉकर धारक के खाते में 1.25 लाख रुपये जमा कर दिए गए हैं जिसका लेनदेन ग्राहक व बैंक के बीच आवश्यक कागजी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद किया जा सकेगा। बैंक के इस कदम से ग्राहकों के बीच बैंक की छवि व विश्वसनीयता में और वृद्धि होगी। बैंक के इस कदम से बैंक के प्रति ग्राहकों का असंतोष दूर होगा। साथ ही ग्राहकों व जनमानस में सकारात्मक संदेश जाएगा।इंडियन बैंक के लॉकर लूट कांड मामले में जिले की स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष योगेश नारायण सिंह के द्वारा आज सभी संबंधित पार्टियों को संधिवार्ता के लिए आठ जून को न्यायालय में तलब किया गया है। इसमें पीड़ित लाकरधारियों और बैंक के आला अफसरों के साथ इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारी उपस्थित होंगे। लोक अदालत द्वारा इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के साथ बैंक के जोनल मैनेजर और स्थानीय शाखा प्रबंधक को तलब किया गया है। इसके साथ ही साथ यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी से मंडलीय कार्यालय प्रबंधक और इंश्योरेंस कंपनी के महाप्रबंधक व प्रबंध निदेशक को भी तलब किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed