{"_id":"6652666d207ff1fc3f099ef4","slug":"nautapa-showed-its-effect-the-heat-of-the-sun-increased-again-the-mercury-crossed-42-degrees-chandauli-news-c-189-1-svns1010-115202-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: नौतपा ने दिखाया असर, फिर तेज हुई सूर्य की तल्खी, पारा पहुंचा 42 डिग्री के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: नौतपा ने दिखाया असर, फिर तेज हुई सूर्य की तल्खी, पारा पहुंचा 42 डिग्री के पार
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लोगों को तपाने वाले नौतपा की शुरूआत शनिवार को हुई। नौ दिनों तक भयंकर गर्मी पड़ेगी। शनिवार को इसका असर भी दिखा। चार दिनों की नरमी के बाद ज्येष्ठ मास की द्वितीया तिथि को मौसम के तेवर फिर से तल्ख हो गए हैं। शनिवार को अधिकतम पारा फिर से 42 डिग्री पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा। तीखी धूप और लू के थपेड़ों ने लाेगों को खूब परेशान किया। विशेष कर चुनावी अभियान में जुटे लोगों की मौसम ने कड़ी परीक्षा ली है। तीखी धूप और लू ने लोगों को घरों में कैद रखा।
ज्योतिष के अनुसार जब ज्येष्ठ मास में सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है, तब नौतपा की शुरूआत होती है। ऐसे में सूर्य से निकलने वाली तेज किरणों से धरती तपने लगती है। नौ दिनों तक इसका प्रभाव रहता है। इस तरह इस वर्ष दो जून तक नौतपा लोगों को तपाएगा। पिछले 21 मई से तापमान में गिरावट की शुरूआत हुई थी। अधिकतम तापमान गिरकर 38 डिग्री तक पहुंच गया था। शुक्रवार से मौसम ने करवट बदलने की शुरूआत की। अधिकतम तापमान 40 जबकि न्यूनतम 27 डिग्री हो गया। इससे गर्मी से तप रहे लोगों ने कुछ राहत की सांस ली। 22 मई को अधिकतम 40 और न्यूनतम 28 जबकि 23 मई को अधिकतम 40 और न्यूनतम 28 डिग्री तापमान रहा। 24 मई को भी अधिकतम 39 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे ज्येष्ठ माह की द्वितीया तिथि को सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश किया। इसके साथ ही तापमान बढ़ने लगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 42 जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा।
चिलचिलाती धूप में निकलते ही चमड़ी झुलसने का एहसास हो रहा है। आवश्यक कार्य से घर से बाहर निकलने वाले लोग चेहरे व सिर को ढककर चलना ही मुनासिब समझ रहे हैं। हालांकि जिन लोगों को कोई जरूरी काम नहीं था, उन्होंने घर में ही दुबके रहना ज्यादा मुनासिब समझा। गर्मी व लू के कारण शहरों के साथ ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर भी सन्नाटा छाया रह रहा। दिन ढलने के बाद ही लोग सड़कों पर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के चतुर्भुजपुर निवासी कुंज बिहारी मिश्र ने बताया कि नौतपा में नौ दिनों तक गर्मी तेज पड़ेगी। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कुछ दिन तक तापमान इसी तरह रहेगा।