फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Naugarh player made his mark in Bihar state cricket

Chandauli News: बिहार राज्य क्रिकेट में नौगढ़ के खिलाड़ी ने लोहा मनवाया

Fri, 13 Feb 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Naugarh player made his mark in Bihar state cricket
नौगढ़। बिहार प्रांत पटना स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स कंकड़बाग में बिहार सरकार के विज्ञान, प्राविधिक एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में राजकीय पॉलिटेक्निक कैमूर की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कैमूर की टीम ने शिवहर की टीम को 43 रन से पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। कैमूर की टीम की तरफ से खेलते हुए नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के समेरा कुसही ग्राम प्रधान के पुत्र योगेंद्र कुमार ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 54 रन बनाये थे।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कैमूर की टीम ने निर्धारित ओवरों में 90 रन बनाए। टीम की ओर से योगेन्द्र कुमार ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 5 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 54 रन बनाए। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में निर्णायक भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

90 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवहर की टीम कैमूर के गेंदबाजों की सटीक और अनुशासित गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम 47 रन पर सिमट गई। कैमूर के गेंदबाजों और क्षेत्र रक्षकों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने मैच को एकतरफा बना दिया।

व्याख्याता योगेन्द्र कुमार नौगढ़ ब्लाॅक में सेमरा कुसही ग्राम प्रधान गुरु प्रसाद यादव के पुत्र हैं। मैच के उपरांत आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विभाग के अपर सचिव सह निदेशक ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रमाण-पत्र और मेडल प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed