फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   National flag tricolor will be available from post offices from August 1

एक अगस्त से डाकघरों से मिलेगा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

Sun, 31 Jul 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
National flag tricolor will be available from post offices from August 1
पीडीडीयू नगर। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देश में 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराया जाएगा। ऐसे में हर घर तक तिरंगा पहुंचाने का काम डाक विभाग करेगा। इसके लिए एक अगस्त से डाकघरों से ध्वज की बिक्री की जाएगी। डाकघरों से लोग 25 रुपये की कीमत देकर राष्ट्रीय ध्वज खरीद सकेंगे।
विज्ञापन

देश की आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर पूरे भारत में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान की घोषणा की है। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि सभी डाकघरों में एक अगस्त से बिक्री के लिए तिरंगा उपलब्ध रहेगा। इसे आम लोग 25 रुपये देकर खरीद सकेंगे। बताया कि प्रत्येक प्रधान डाकघर में एक सेल्फी पॉइन्ट भी बनाया जाएगा। कहा कि डाक कर्मी अपने परिजनों और आसपास के लोगों को भी इस अभियान से जुड़ने और तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed