फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Names of 335 students in school, only three found on the spot

स्कूल में 335 छात्रों के नाम, मौके पर मिले मात्र तीन

Fri, 12 Aug 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Names of 335 students in school, only three found on the spot
ताराजीवनपुर। क्षेत्र में परिषदीय विद्यालय खुलने के बाद भी बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन त्योहार को लेकर बच्चों की संख्या काफी कम रही। इसकी शिकायत मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारी सकलडीहा अवधेश राय ने छह विद्यालयों को निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय आलमपुर में 335 बच्चों के सापेक्ष सिर्फ तीन बच्चे उपस्थित मिले। जो एक कमरे में बैठे थे।
विज्ञापन

इसके बाद भी अध्यापकगण अलग कमरे में बैठकर आपस में बात करने में मशगूल रहे। खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार राय के निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय पटपरा में 97 के सापेक्ष सात , प्राथमिक विद्यालय सहरोई में 95 के सापेक्ष 15, कंपोजिट विद्यालय महादेवपुर में 141 के सापेक्ष 33, प्राथमिक विद्यालय टडिया में 81 की जगह 13, प्राथमिक विद्यालय सैदपुरा में 115 की जगह 15 बच्चे उपस्थित मिले। वहीं 11 अगस्त से 17 अगस्त तक मीनू से हटकर बच्चों को स्वादिष्ट पकवान खिलाना है। इसकी भी जांच की, जिसमें कई जगहों पर सूजी का हलवा बनता मिला। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार राय ने बताया कि रक्षाबंधन त्यौहार के कारण अधिकतर विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति कम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed