फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   NAAC team evaluated Sakaldiha PG College

Chandauli News: नैक टीम ने सकलडीहा पीजी कॉलेज का किया मूल्यांकन

Fri, 25 Oct 2024 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
NAAC team evaluated Sakaldiha PG College
सकलडीहा। स्थानीय पीजी कॉलेज का नैक पीयर टीम की ओर से दो दिवसीय मूल्यांकन बृहस्पतिवार से आरंभ हुआ। पहले दिन टीम के सदस्यों ने विभिन्न विषयों पर छात्र-छात्राओं, पुरातन छात्रों व अभिभावकों से शैक्षणिक गुणवत्ता और विकास की जानकारी प्राप्त कर मूल्यांकन किया। इस दौरान महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति आनंद कुमार त्यागी ने भी नैक टीम के सदस्यों से मुलाकात की और महाविद्यालय में हुए विकास कार्यो का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


नैक मूल्यांकन के लिए कई दिनों से तैयारी की जा रही थी। बृहस्पतिवार को नैक पीयर की तीन सदस्यीय टीम के सदस्य प्रो. लिंबाडरी रिक्का, प्रो.वीरेंद्र नागराले और प्रो. बरोत जयकेश कुमार नाथलाल ने कॉलेज के विभिन्न कक्षों और शैक्षिक गुणवत्ता की छात्र-छात्राओं से जानकारी हासिल की। इसके बाद पुरातन छात्रों और अभिभावकों की राय पूछी। इसी बीच महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति आनंद कुमार त्यागी भी कॉलेज पहुंचकर नैक टीम से मुलाकात की। इसके पश्चात कॉलेज में हुए विभिन्न शोध व उपलब्धियों का निरीक्षण किया। इस मौके पर प्रो. विजेंद्र सिंह, प्रो. उदय शंकर झा, डाॅ. अनिल तिवारी, प्रो. शमीम राइन, डाॅ. राजेश यादव, प्रो. महेंद्र सिंह, प्रो. दयानिधि सिंह आदि रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed