फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Muslim brothers took out tricolor yatra after Friday prayers

जुमे की नमाज के आद मुस्लिम बंधुओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

Fri, 12 Aug 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Muslim brothers took out tricolor yatra after Friday prayers
पीडीडीयू नगर में तिरंगा रैली निकालते मिल्लत फाउंडेशन के सदस्य। संवाद - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को जिले भर में मुस्लिम समाज के लोगों ने जुमे की नमाज के बाद तिरंगा यात्रा निकाली। समाज के लोगों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारेबाजी करते हुए पूरे इलाके का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों से घर की छतों पर तिरंगा फहराने और आजादी का उत्सव मनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मिल्लत फाउंडेशन के बैनरतले तले पीडीडीयू नगर के जीटी रोड स्थित जामा मस्जिद से जुमे की नमाज के बाद हाथों में तिरंगा लेकर जुलूस निकाला। मुफ्ती ए चंदौली नियाज अहमद कासमी के नेतृत्व में जुलूस जामा मस्जिद से शुरू होकर जीटी रोड पर नई सट्टी होते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया और वापस लौटकर जामा मस्जिद में पहुंच कर जुलूस समाप्त हुआ। इस मौके पर नियाज अहमद कासमी ने कहा कि इस मुल्क की आजादी के लिए हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी लोगों ने मिलकर अपनी जान की कुर्बानी दी है। कहा कि देश में मिल्लतभाई सद्भावना एकता और मोहब्बत की बहुत जरुरत है। पदयात्रा में नफीस अहमद, अकील अहमद बाबू, आलीशान मसूर, इश्तियाक अहमद ,शाहिद तौसीफ, जहांगीर गुडडू, शेख इलियास, नेहाल अख्तर, जुबेर अहमद, तनवीर अहमद, मुजाहिद अख्तर, नायाब अहमद, मोहम्मद जुनेद अशरफ, लारैब सिद्दीकी, ईसा खान, जमाल अख्तर, मुहम्मद आफताब कुरैशी, असदुल्लाह आदिल, मोहम्मद आसिफ रहे। इसी तरह अलीनगर जामा मस्जिद से सदर इश्तियाक अहमद और पूर्व नगर पालिका चेयरमैन मुसाफिर चौहान के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा मस्जिद से शुरू होकर चकिया तिराहा तक पहुंची और यहां से वापस मस्जिद में पहुंच कर समाप्त हुई। इस मौके पर इमाम शम्स आलम ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और देश की आजादी का पर्व धूम धाम से मनाने का आह्वान किया। इस मौके पर वसीम अहमद, सरवर अली, रिजवान, मधु राय, हाजी मुन्नू, असफाक अहमद, गंगा राम, सलीम मास्टर, सुलेमान, सोनू, मोनू, रसूद, राजू, वसीम, जाहिद, सरवर वसीम रहे। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार स्थानीय कस्बा के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुमा की नमाज के बाद गाजे बाजे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। मस्जिद से शुरू हुई यात्रा जीटी रोड पर होते हुए मुख्य बाजार से कामाख्या मंदिर पहुंची। यहां लोगों ने तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर मौलाना अरसे आजम ने कहा कि आजादी का पर्व सभी भारतीयों का है। इस मौके पर पूर्व सभासद फेराज अंसारी, कारी शमसाद अहमद, फेराक अंसारी, वसीम, पयंबर अंसारी, जहीर अंसारी, मुस्ताक अंसारी, मुजफ्फर अंसारी, गुलाम सरवर, विक्की, महताब वकील, नौशाद सिद्दीकी,रियाज हाशमी, फरमान अंसारी, गुलाम गौस सिद्दीकी, वसीम सिद्दीकी, मल्लू, सरफराज सिद्दीकी रहे।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। नियामताबाद विकास खंड के एकौनी गांव में शुक्रवार को यादवेश यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसके माध्यम से लोगों में देशभिक्त की भावना का संचार किया गया। लोगों से अपने घरो पर तिरंगा फहराने और देश के लिए सर्वस्व कुर्बान करने वाले शहीदों को याद करने का आह्वान किया। यात्रा के माध्यम से लोगों को शहीदों की कुर्बानी की गाथा भी सुनाई गई। इस मौके पर हाजी अब्दुल गनी खां, महंत राजकुमार बाबा, हाजी फौजदार अली, ग्राम प्रधान कोमल यादव, चंचल कवि, किशन यादव, मुर्तुजा अली, मोहमद बसीर, इमाम अलाउद्दीन, मुहम्मद जावेद, मुहम्मद वसीम, आर्यन सिंह, मुजाहिद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत लोगों में देश भक्ति का संचार करते हुए शुक्रवार को केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने नगर में तिरंगा बाइक यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा ने पूरे इलाके का भ्रमण किया और देश भक्ति के खूब नारे लगाए।
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेशचंद्र जायसवाल, महामंत्री रोहिताश पाल और आशुतोष जायसवाल के नेतृत्व में नगर के कन्हैया टाकीज के समीप से बाइक यात्रा निकाली गई। यात्रा भारत माता के जयघोष के साथ जीटी रोड पर नई सट्टी, परमार कटरा, गल्ला मंडी, धर्मशाला रोड, जीटीआरब्रिज होते हुए चकिया तिराहे पहुंची और यहां से जीटी रोड पर चंदासी तक गई और वापस कन्हैया टाकीज पहुंच कर यात्रा समाप्त हुई। यात्रा में भाजपा नेता चंद्रकांत उर्फ डब्बा तिवारी, डीके जायसवाल, अमित जायसवाल, मनोज केशरी, गौरव दत्ता, मंडल दादा, रामनिहोर, संतोष उपाध्याय, आलोक जायसवाल, गुरु प्रसाद गुप्ता, सिद्धार्थ पाल, योगेश आर्य, अफजल इद्रीशी, जितेन्द्र सिंह, आशीष जायसवाल, आशुतोष जायसवा,ल शमीद अहमद, सुुधीर आर्य रहे।
धीना।आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर धीना में पुलिस कर्मियों ने थानाध्यक्ष विपिन सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली।जो पूरे बाजार और धीना स्टेशन होते हुए थाने पहुंचकर समाप्त हुई।जहां पुलिसकर्मियों ने देश के लिए बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी।पुलिसकर्मियों ने थाने से धीना रेलवे स्टेशन तक तिरंगा लेकर भ्रमण किया। यात्रा के समापन के बाद थाने में देश को आजाद कराने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों को श्रद्धांजलि दी।इस दौरान थानाध्यक्ष विपिन सिंह ने पुलिस कर्मियों को देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले चन्दौली के वीर सपूतों के बारे में जानकारी दी।इस दौरान चौकी प्रभारी कमालपुर सुग्रीव गुप्ता,राजेश राय,शिवशंकर सिंह, दीनानाथ दुबे,संजय सिंह,आरती यादव, आरती सरोज आदि रहे।
कमालपुर। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार की दोपहर में कस्बा स्थित रामलीला मैदान से तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। रैली में शामिल भाजपा नेता और ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे इलाके का भ्रमण किया और लोगों में देश भक्ति की भावना का संचार किया।

तिरंगा बाइक यात्रा कस्बा से शुरू होकर जमुर्खा, अहिकौरा, बसगावा, अटौली, डबरिहा, मेंढान, अवहीँ, बीरासराय, महूजी होते हुए सिसौड़ा, एवती, बरहन, जनौली होते हुए कमालपुर रामलीला मैदान में पहुंच कर समाप्त हुआ। तिरंगा यात्रा में धानापुर ब्लाक प्रमुख अजय सिंह, भाजपा मंडल प्रभारी राजेश तिवारी, हरवंश उपाध्याय, प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष राजेश सिंह,डॉ. वेदव्यास राय, चंद्रभान मौर्य, गणेश अग्रहरी, विकास गुप्ता, आलोक राय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed