फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mulayam 's birthday celibrated

मुलायम का जन्मदिन मनाया

Mon, 23 Nov 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 23 Nov 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
Mulayam 's birthday celibrated
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन रविवार को समारोहपूर्वक धूमधाम से
विज्ञापन
मनाया गया। इस अवसर पर जगह जगह केक काटा गया और लोगों के बीच मिठाइयां बांटी गईं।

इस दौरान नेता जी के लंबी उम्र की कामना की गई और गोष्ठी में पार्टी को नई ऊंचाई पर पहुंचाने का संकल्प लिया गया।


सपा मुगलसराय विधान सभा इकाई की ओर से पार्टी कार्यालय पर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने केक काटा। इस अवसर पर नफीस अहमद, बाबूलाल यादव, राजकुमार जायसवाल, अयूब खां गुड्डूू, ओमप्रकाश जायसवाल, मंगल जायसवाल आदि रहे।


सयुस की ओर से मैनाताली स्थित रोहित गुप्ता के आवास पर आयोजन हुआ।

इस अवसर पर अमन गुप्ता, अजीत जायसवाल, मनोज, दलिीप यादव, इरफान अहमद सिद्दीकी, मुन्ना सिंह, सुनील गुप्ता, मुस्लिम, अजय केशरी, रवि कुमार वर्मा, संदीप यादव, जवाहर लाल, बाबूलाल, कृष्ण कन्हैया केशरी आदि रहे।

दुलहीपुर संवाददाता के अनुसार प्रगतिशील कोयला व्यापारिक कल्याणकारी संस्था की ओर से चंदासी स्थित कार्यालय पर केक काटकर मुलायम का जन्मदिन मनाया गया।

वहीं राजाराम यादव की ओर से बुजुर्गों और मजलूमों को कंबल बांटा गया।  नियामताबाद संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के बौरी स्थित  गंजी प्रसाद बालिका इंटर कालेज में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया।

 वहीं  सयुस के राष्ट्रीय सचिव डीएन यादव ने बिलारीडीह स्थित शिवमंदिर में हवन  पूजनकिया। इसी तरह महदेउर गांव में पूर्व जिला पंचायत सदस्य ड्राइवर यादव के नेतृत्व में काटा गया।

चहनियां संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के नदसेर  स्थित सद्गुरु स्वामी इंटर कालेज परिसर में रविवार को जिला पंचायत सदस्य  श्रवण यादव के नेतृत्व में केक काटा गया। 

अध्यक्षता निजामुद्दीन अहमद  व संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य रामअवध सिंह यादव ने किया। वहीं दूसरी  तरफ चहनियां शिवमंदिर पर पार्टी के विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष जयप्रकाश  यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन  मनाया।

इसके बाद कार्यकर्ताओं ने अस्पतालों में पहुंचकर मरीजों के बीच फलों  का वितरण किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंवर सोनकर के  नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह के जन्मदिन पर केक काटा सकलडीहा संवाददाता के अनुसार बरठी गांव में सपा के शिविर कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने केक काटा।

 चकिया/शिकारगंज संवाददाता के अनुसार सपा के नगर कार्यालय पर सयुस के जिला महासचिव मुस्ताक अहमद खान ने केक काटा। इसी तरह  मुख्यालय स्थित पार्टी  कार्यालय पर जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान नेताजी के अहम योगदान को याद किया।  नेताजी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।


इसके पूर्व जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में  छोटे-छोटे समारोह आयोजित किए, जिसमें सपाइयों ने मुलायम सिंह यादव के  चित्र के समक्ष केक काटा और लोगों संग उनके जन्मदिन की खुशियां बांटी।

 इस  मौके पर अशोक त्रिपाठी छोटू, त्रिलोकी पासवान, मयंक यादव, विद्यावती, संजय  सोनकर, अवधेश यादव, सोमारू विश्वकर्मा, मनीष यादव, राजा खां आदि उपस्थित  रहे। इसी क्रम में क्षेत्र के भदलपुरा गांव में सपा नेता रमेश यादव के  नेतृत्व में जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का  मुंह मीठा कराया। इस दौरान अब्बास अली, मुन्ना यादव, लल्लन यादव, मुकेश  यादव, राजकुमार, नीरज, वासुदेव आदि रहे।

लोहियावाहिनी की ओर से  भी घरचित गांव में जिलाध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा की अध्यक्षता में जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर संतोष विश्वकमा़, बबलू सोनी,  याशीन, अमित गुप्ता, पवन अग्रहरि, सोनू सेठ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed