फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mughalsarai Boys team reached the final

फाइलन में पहुंची मुगलसराय ब्वायज की टीम

Sat, 02 Apr 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Mughalsarai Boys team reached the final
दुलहीपुर। क्षेत्र के बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान पर खेले जा रहे पीपी गुप्ता मेमोरियम क्रिकेट के सेमीफाइनल मैच में मुगलसराय ब्वायज ने जार्डन इंटरनेशनल को हराकर फाइनल में प्रवेश कर गई। शनिवार की सुबह फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन

सेमीफाइनल मुकाबले में टॉसजीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुगलसराय ब्वॉयज ने 29 ओवर में 154 रन बनाएं। टीम की ओर से सचिन पटेल ने दो छक्के और छह चौकी मदद से शानदार 66 रन बनाए। इसी तरह जीत पटेल ने 22, शुभम ने 14 रन बनाए। जॉर्डन इंटरनेशनल की तरफ से रोहित पांडेय ने तीन विकेट चटकाए। आकाश, विभू और बृजेश ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जॉर्डन की टीम की शुरूआत बहुत अच्छी रही। दस ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए। बाद में बल्लेबाजों की गैर जिम्मेदारी बल्लेबाजी से टीम दबाव में आ गई और 29 रन पहले आल आउट हो गई। टीम की तरफ से भानु मिश्रा ने 42, टीपू यादव ने 13 और विभू पांडेय ने 13 रन बनाए। मुगलसराय की तरफ से सत्यम ने तीन विकेट चटकाए। सचिन मैन ऑफ दी मैच रहे। अंपायरिंग सूरज सिंह और सियाराम ने की। मैच रेफरी की भूमिका शौजब हुसैन ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed