फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   More than two lakh devotees took a dip of faith

Chandauli News: दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Fri, 09 Feb 2024 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
More than two lakh devotees took a dip of faith
चहनिया। पश्चिम वाहिनी गंगा में मौनी अमावस्या पर दो लाख से अधिक स्नानार्थियों ने मौन रख कर आस्था की डुबकी लगाई। पश्चिमवाहिनी गंगा तट पर सुबह से दोपहर बाद तक हर हर गंगे और हर हर महादेव के जयकारे की गूंज होती रही। स्नान ध्यान के बाद भक्तों ने दान पुण्य किया। इस मौके पर गंगा तट पर भव्य मेला लगा रहा। यहां लोगों ने खूब खरीदारी की।
विज्ञापन

पूरे भारत में सिर्फ तीन स्थानों पर पश्चिम वाहिनी गंगा हैं। गंगा के उद्गम स्थल गौमुख और बंगाल की खाड़ी के साथ तीसरे स्थान पर बलुआ में गंगा पश्चिम वाहिनी बहती हैं। इसी वजह से मौनी अमावस्या पर यहां स्नान का अलग ही महत्व है। बृहस्पतिवार से ही स्नानार्थी बलुआ गंगा घाट पहुंचने लगे थे। शुक्रवार की भोर में शुभ मुहूर्त में स्नान ध्यान का सिलसिला शुरू हो गया। दिन चढ़ने के साथ ही स्नानार्थियों का रेला बढ़ता गया। जिले के साथ ही बिहार से बड़ी संख्या में स्नानार्थी यहां पहुंचे। स्नान के बाद भक्तों ने तिल, गुड़, चूड़ा, लाई और खिचड़ी का दान किया। इस दौरान यहां सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और पीएसी के साथ एनडीआरएफ की टीम लगी रही। स्वास्थ्य शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
विज्ञापन



जिला प्रशासन रहा मुस्तैद
चहनिया। पश्चिम वाहिनी मेले में आए स्नानार्थियों को किसी प्रकार दिक्कत न हो, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मेले में जहां सादे वेश में पुलिस कर्मी, महिला सिपाही घूमती रहीं। वहीं पीएसी, जलपुलिस, एनडीआरएफ टीम लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed