फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   More than one hundred encroachment removal

सौ से भी अधिक अतिक्रमण हटाए

Wed, 25 Jan 2017 01:08 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 25 Jan 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
More than one hundred encroachment removal
अतिक्रमण हटवाते एसडीएम
सड़क के चौड़ीकरण के लिए मंगलवार को बाजार में बुल्डोजर चला। दिन भर चहनिया बलुआ मार्ग पर पांच सौ मीटर तक चले अभियान में सौ से अधिक मकानों के बारजा, टीन शेड, चबूतरा आदि को तोड़ दिया गया। इस अभियान से बाजार में खलबली की स्थिति रही। हालांकि कई थानों की फोर्स पहुंचने की वजह से कोई विरोध नहीं हुआ। इस दौरान सड़क से चालीस फीट की नापी की गई।
विज्ञापन

गंगा नदी पर बलुआ और सैदपुर पुल निर्माण के बाद सड़कों के चौड़ीकरण शुरू हो गया है। चहनियां सैदपुर, चहनियां बलुआ, चहनियां सकलड़ीहा, चहनियां हिंगुतर मार्ग को चौड़ा किया जाना है। पीडब्लूडी ने पूरी कार्य योजना तैयार कर चौड़ीकरण की जद में आने वाले स्थल की नापी करायी है। एक सप्ताह पूर्व जद में आने वाले मकानों को नोटिस दी गई कि वे अपना निर्माण स्वयं हटा लें, अन्यथा निर्माण पर बुल्डोजर चलाया जाएगा। यही नहीं इसका खर्च भी निर्माण करने वालों से वसूला जाएगा। इसके बाद से ही बाजार में खलबली की स्थिति रही। लोगों ने एसडीएम और डीएम से गुहार भी लगाई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार को दोपहर में 12 बजे एसडीएम सकलडीहा जितेन्द्र कुशवाहा के नेतृत्व में राजस्व, पीडब्लूडी की टीम पुलिस फोर्स के साथ पहुंची। बलुआ थाने के अलावा अन्य कई थानों की पुलिस बल की मौजूदगी में सड़क की नापी हुई।
विज्ञापन

 फिर से नापी शुरू की गई और बारजा, चबूतरा, टीन शेड आदि को तोड़ना शुरू किया गया। चहनियां बलुआ मार्ग पर दोपहर बारह बजे से शाम पांच बजे तक सौ से अधिक दुकान मकान के निर्माण हटाए गए। इस दौरान बाजारवासियों ने अधिकारियों से 27 जनवरी को मौनी अमावस्या पर बलुआ में लगने वाले मेले के मद्देनजर अभियान रोकने की मांग की। इस पर एसडीएम जितेन्द्र कुमार ने 27 तक भवनों को न गिराए जाने की बात कही। कहा कि मौनी अमावस्या पर बलुआ घाट पर मेला लगेगा। ऐसे में यहां के लोग व्यापार कर सकें। इसलिए अभियान को रोका गया है। उसके बाद यदि बाजार के लोग स्वयं निर्माण नहीं हटाते हैं तो भवनों पर बुल्डोजर चलाया जाएगा। इस दौरान पीडब्लूडी के जेई सुंदरम मिश्र, तहसीलदार नरायन कुमार, कानूनगो  वासुदेव यादव, लेखपाल शिवपाल दुबे के साथ सकलडीहा, धानापुर की पुलिस मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed