फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   More than a thousand patients reached OPD instead of 800, long queue for registration

Chandauli News: 800 की जगह ओपीडी में पहुंचे एक हजार से ज्यादा मरीज, रजिस्ट्रेशन के लिए लंबी कतार

Tue, 18 Mar 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
More than a thousand patients reached OPD instead of 800, long queue for registration
चंदौली। मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी से लेकर रजिस्ट्रेशन काउंटर तक लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। पहले अस्पताल में 800-850 मरीज इलाज के लिए पहुंचते थे, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर 1000 से ज्यादा हो गई है। चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम में विशेष सावधानी रखकर ही सेहत का ख्याल रखा जा सकता हैं।
विज्ञापन


मौसम बदलने के कारण पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय की ओपीडी में इलाज के लिए मरीजों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर ओपीडी और औषधि केंद्र तक मरीजों की भीड़ हो रही है।पहले जहां 800-850 मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचते थे, वहीं अब संख्या बढ़कर 1000 के पार हो गई है। इसके साथ हती 20 से 25 मरीज प्रतिदिन भर्ती भी किए जा रहे हैं। इसमें ज्यादातर मरीज सर्दी, जुकाम, पेट दर्द, गैस्ट्रो, गले खरास और एलर्जी आदि के आ रहे हैं। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात मेडिकल अफसर डॉ. संजय कुमार का कहना है कि मौसम बदलने के कारण लोग बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। खासकर सुबह और शाम की ठंड से बचाव के साथ ही के अलावा खान-पान पर भी मरीज को ध्यान देने की जरूरत है। ज्यादा तली हुई खाद्य सामग्रियों के सेवन से लोगों को बचाना होगा। अगर किसी प्रकार की कोई परेशानी हो तो तत्काल पास के सरकारी अस्पताल पहुंचकर इलाज कराना चाहिए, ताकि स्वास्थ्य में सुधार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed