{"_id":"623f53f05799b736997f8a66","slug":"moped-rider-dies-due-to-tractor-impact-one-injured-chandauli-news-vns645094689","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर के धक्क से मोपेड सवार की मौत, एक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर के धक्क से मोपेड सवार की मौत, एक जख्मी
विज्ञापन
चकिया अहरौरा मार्ग पर बलिया खुर्द गांव के समीप शनिवार की दोपहर में ट्रैक्टर के धक्के से मोपेड सवार इंजन मिस्त्री की मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
शहाबगंज थाना के केराडीह गांव निवासी रमेश चौहान (38) मोटर का इजन बनाने का काम करता था। शनिवार को वह भैसउर गाव निवासी जितेन्द्र चौहान (33) के साथ मोपेड से अहरौरा गए थे। दोनों दोपहर में एक बजे वापस लौट रहे थे। अभी वे चकिया अहरौरा मार्ग पर बलिया कलागांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। इससे मेपेड सवार दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड कर भाग गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सालय के इमरजेंसी में तैनात डॉ. आरआर यादव ने प्राथमिक उपचार के बाद रमेश चौहान की हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही रमेश ने दम तोड़ दिया। वहीं जितेंद्र चौहान का इलाज चिकित्सालय में चल रहा है। रमेश की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध मे कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
ई- रिक्शा पलटने से मासूम घायल
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी यशोदा देवी अपने पुत्र सत्या ( 05) के साथ ई- रिक्शा पर सवार होकर चकिया से अपने घर वापस जा रही थी।रघुनाथपुर के पास चकिया अहरौरा मार्ग पर अनियंत्रित होकर ई- रिक्शा पलट गया। जिससेसत्या के बाएं हाथ में गंभीर चोट आ गई। परिजनों ने इलाज के लिए उसे चकियाजिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां बालक के हाथ में गंभीर चोटहोने के कारण चिकित्सकों ने मुकम्मल इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।