फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Monkeys are reaching villages from the forest in search of food and water.

Chandauli News: भोजन-पानी की तलाश में जंगल से गांवों में पहुंच रहे बंदर

Thu, 11 Dec 2025 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Monkeys are reaching villages from the forest in search of food and water.
जंगलों में लगातार कम हो रहे भोजन के कारण बंदर और लंगूरों का झुंड बड़ी संख्या में गांवों की ओर रुख कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से क्षेत्र में कई घटनाओं में बंदर लोगों पर अचानक झपट पड़े और कई को घायल कर दिया।
विज्ञापन

बंदरों के झुंड घरों के आसपास मंडराते रहते हैं और मौका मिलते ही रसोई के पास रखी वस्तुएं, फल-सब्जियां और अन्य खाद्य सामग्री उठा ले जाते हैं। कुछ परिवारों ने बताया कि घर के भीतर खिड़की-दरवाजे थोड़े भी खुले रह जाएं तो बंदर घुसकर सामान बिखेर देते हैं।
विज्ञापन

इससे न सिर्फ नुकसान होता है, बल्कि घर में छोटे-बुजुर्ग भी भयभीत रहते हैं। किसानों का कहना है कि बंदरों ने कई खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। इनके पकड़ने के इंतजाम नहीं हैं। खेतों की रखवाली के लिए किसानों को अतिरिक्त समय लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जल्द ही विशेष अभियान चलाकर बंदरों की धर-पकड़ की जाएगी। टीम तैयार की जा रही है और प्रभावित गांवों में जल्द कार्रवाई शुरू होगी। ग्रामीणों से अपील है कि वे बंदरों को खाने की सामग्री न दें और संयम व सावधानी के साथ स्थिति का सामना करें। -बी शिवशंकर डीएफओ चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article