फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Money spent by making fake Facebook ID of professor

प्रोफेसर की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उड़ाए रुपये

Sun, 14 Nov 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Money spent by making fake Facebook ID of professor
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के निवासी, हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रोफेसर धीरेन्द्र कुमार पांडेय की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर जालसाज ने उनके संबंधियों और मित्रों के पैसे उड़ा दिए हैं। वह लगातार उनके मित्रों से पैसे की मांग भी कर रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के निवासी धीरेन्द्र कुमार पांडेय हरिश्चंद स्नात्कोत्तर महाविद्यालय, वाराणसी में अंग्रेजी के प्रोफेसर हैं। वे स्वतंत्र पत्रकारिता से भी जुड़े हैं। शनिवार को अचानक उनके मोबाइल पर उनके संबंधियों ने फोन करना शुरू कर दिया और बताया कि उनके आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आया है। उन्होंने भी खोल कर देखा तो जैसी उनकी फेसबुक आईडी थी उसी तरह हूबहू किसी ने आईडी बनाकर उनकी वही फोटो प्रोफाइल में लगा दिया है। उन्होंने अपने आईडी से लिखकर मित्रों से सूचित किया कि पैसे किसी को न दें। इसी बीच उनके मित्र भगवान कुमार के पास जालसाज ने मैसेज किया और बड़ी समस्या बताई। भगवान ने बिना सोचे समझे छह हजार रुपये उसके दिए पेटीएम नंबर पर डाल दिए। बाद में पता चला कि वह फर्जी है। धीरेंद्र पांडेय ने इसकी शिकायत जिले के साइबर सेल में की है।
विज्ञापन

रिपोर्ट-अमरेंद्र पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed