{"_id":"640e1d252b60ce8b11000ef4","slug":"molestation-accused-went-to-jail-chandauli-news-c-20-1-99840-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: छेड़खानी का आरोपी गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: छेड़खानी का आरोपी गया जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीगल एड क्लीनिक के चकिया तहसील के पैरालीगल वालंटियर की ओर से वनवासी बस्ती प्रीतपुर में रविवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। आदिवासी महिलाओं को पीएलबी दिनेश कुमार और प्रेम कुमार ने घरेलू हिंसा, दहेज अधिनियम, एसिड अटैक, महिलाओं की संपत्ति के अधिकार, बलात्कार, यौन शोषण और महिलाओं की गिरफ्तारी से जुड़े कानूनों के बारे में बताया। विनती देवी, शांति देवी, तोमरी देवी, धनदेवी, जीरा देवी, सीता वनवासी, राधिका देवी, सुशीला देवी, रामाशीष वनवासी आदि उपस्थित रहीं।
दो किसानों के 15 बिस्वा के सरसों की फसल राख
चकिया। स्थानीय कोतवाली के मुजफ्फरपुर गांव के खलिहान में रविवार की सुबह आग लगने से 15 बिस्वा की सरसों की फसल जल गई। मुजफ्फरपुर गांव निवासी कमला मौर्या का 10 बिस्वा और वीरेंद्र पांडेय का पांच बिस्वा सरसों काट कर खलिहान में रखा था। रविवार की सुबह किसी कारण से खलिहान में आग लग गई। आग से और धुंआ देख किसानों ने शोर मचाया और आग बुझाने दौड़े। काफी प्रयास कर आग बुझाई लेकिन तब तक 15 बिस्वा की सरसों की फसल जल कर राख हो गई। संवाद
छेड़खानी के आरोपी को भेजा जेल
धीना। पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी के साथ छेड़खानी करने के आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। किशोरी शाम को खेतों की ओर गई थी। उसे अकेला देख गांव का ही एक मनचला उसके साथ छेड़खानी करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर उसके पिता व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। वे छेड़खानी कर रहे मनचले को पकड़कर धीना थाने ले आए और तहरीर दी। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आलोक यादव उर्फ बिट्टू यादव है। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पिकअप से आठ पशु बरामद
बबुरी। स्थानीय पुलिस ने रविवार की भोर में अशोक नहर पुलिया के पास से बोलेरो से तस्करी कर बिहार ले जा रहे आठ पशुओं को बरामद किया। तस्कर फरार हो गए।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सरोज ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रविवार की भोर में सूचना मिली कि गोवंश की तस्करी कर बिहार ले जाया जा रहा है। इस बीच एक बोलेरो आती दिखी। उसे रुकने का इशारा किया तो वाहन चालक ने कुछ आगे जाकर वाहन बंद कर उतर कर भाग निकले। वहां पहुंच कर बोलेरो की जांच की गई तो उसमें आठ गोवंश लदे मिले।