फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Moharram 2025 in Chandauli Voices echoed in procession of Duldul

मोहर्रम 2025: दुलदुल के जुलूस में गूंजी सदाएं, मातम की लहर में डूबा इलाका; जुलूस में शामिल हुए हजारों अजादार

Wed, 02 Jul 2025 12:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 02 Jul 2025 12:16 PM IST
सार

जुलूस परंपरागत रास्तों से होकर गुजरता हुआ इमामबाड़ा अली हमीद (पक्की) पर शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ। इस दौरान बड़ी तादाद में अजादार शामिल रहे। 

विज्ञापन
Moharram 2025 in Chandauli Voices echoed in procession of Duldul
जुलूस में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहर्रम के मौके पर चंदौली जिले में दुल्हीपुर की शिया बस्ती में हर वर्ष की तरह इस बार भी दुलदुल, शबीहे ताबूत और अलम का जुलूस पूरी शान-ओ-शौकत से निकाला गया। अजादारी के इस मुबारक मौके पर हजारों की संख्या में अजादार शामिल हुए। जुलूस की शुरुआत गमगीन माहौल और इमामे हुसैन की याद में हुए मर्सियों से हुई।

विज्ञापन


मजलिस को उरूज हैदर ने खिताब किया, जिन्होंने मर्सिया पढ़ते हुए कहा मिलने के इश्तियाक मेरे दिल में रह गए, भैया हुसैन कौन सी मंज़िल में रह गए। इस मर्सिये को सुनकर अजादारों की आंखें भर आईं और गम के समंदर में डूबे हजारों मोमिन रो पड़े। उसके बाद नौहा पढ़ा गया, अब आया है दुलदुल, शबीर के मरने की ख़बर लाया है दुलदुल। जुलूस में बड़ी तादाद में अजादार शामिल रहे। 
विज्ञापन


जुलूस परंपरागत रास्तों से होकर गुजरता हुआ इमामबाड़ा अली हमीद (पक्की) पर शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ। जुलूस में सम्मिलित प्रमुख अंजुमन के सदस्य अख्तर अब्बास जाफरी, कल्बे अब्बास जाफरी समेत कई अन्य अजादारों ने पूरे एहतेराम और अदब के साथ शहजादी को जद का पुरसा पेश किया। मुगलसराय कोतवाली के प्रभारी गगनराज सिंह भारी पुलिस बल के साथ जुलूस के साथ पूरे रास्ते निगरानी करते नजर आए। जुलूस के आयोजकों और अंजुमनों ने प्रशासन की व्यवस्था और सहयोग के लिए शुक्रिया अदा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed