फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Modern auditorium being built in Municipal Inter College

नगरपालिका इंटर कॉलेज में 46 लाख की लागत से बन रहा सभागार

Wed, 09 Feb 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Modern auditorium being built in Municipal Inter College
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका द्वारा दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना से नगर पालिका इंटर कालेज में एक बड़े सभागार का निर्माण कराया जा रहा है। लगभग 46 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस हाल के बन जाने के बाद छात्रों और शिक्षकों को विभिन्न गोष्ठियों समेत अन्य कार्यक्रमों के लिए सुविधा होगी। सामाजिक संस्थाएं भी प्रबंधन की इजाजत से हाल का इस्तेमाल कर सकेंगी।
विज्ञापन

नगर पालिका द्वारा दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना से क्षेत्र के इस्टर्न बाजार स्थित नगर पालिका इंटर कालेज में वीर अब्दुल हमीद सभागार के ऊपर एक 21 मीटर लंबा और दस मीटर चौड़ा हॉल का निर्माण किया जा रहा है। हाल निर्माण के बाद इसमें बेहतर टाइल्स लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही हाल में एक मंच बनेगा। इस कार्य में लगभग 46 लाख रुपये खर्च होंगे। हाल निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद दूसरे चरण में इसमें फाल सीलिंग, लाइट व कुर्सियों के लगाये जाने की योजना है। इस हाल के बन जाने से विभिन्न शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा होगी।
विज्ञापन

नगर पालिका इंटर कालेज में वीर अब्दुल हमीद के नाम से सिर्फ एक ही सभागार था, जिससे में अब कक्षाएं चलती हैं। कार्यक्रमों के चलते कई बार छात्रों को परेशानी होती है। ऐसे में नये सभागार का निर्माण कार्य पूरा होने पठन-पाठन बाधित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नये हाल का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद वहां कुर्सी, लाइट व साउंड, प्रोजेक्टर का कार्य पूरा कराया जाएगा। इससे विद्यालय में आयोजित होनी वाली गोष्ठियों व अन्य कार्यक्रम में सुविधा होगी। - संतोष खरवार, चेयरमैन, पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed