फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   model created in science exhibition

कला, विज्ञान प्रदर्शनी में बनाए माडल

Wed, 30 Dec 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Wed, 30 Dec 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
model created in science exhibition
बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल डुमरी के परिसर में मंगलवार को 48वें कला व विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मशील चतुर्वेदी ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में छात्रों ने विभिन्न विषयों से जुड़े माडलों का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य अपर्णा पांडेय ने मंचासीन सभी अतिथियों का बैज अलंकरण कर स्वागत किया।


विद्यालय की बालिकाओं ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान गणित, विज्ञान, कंप्यूटर, कला, वाणिज्य, हिंदी, अंग्रेजी, चित्रकला, खेल, इतिहास व भूगोल से संबंधित माडल छात्रों द्वारा तैयार किए गए थे।

विद्यालय के छात्रों ने संस्कृत के अभिज्ञान शाकुंतलम व विभिन्न खेलों से जुड़े कोर्ट तथा मैदानों को छोटा प्रतिरूप माडल के रूप में पेश किया था, जिसे मुख्य अतिथि व शिक्षकों द्वारा खूब सराहा गया।

 इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि छात्रों द्वारा तैयार किए गए माडल सराहनीय हैं। माडल से छात्रों के अंदर छिपी प्रतिभा का प्रदर्शन होता है। कहा कि विद्यालय द्वारा इस तरह के आयोजन कर छात्रों के भीतर छिपी प्रतिभा का सामने लाने का प्रयास करना चाहिए।

विद्यालय के उप प्रबंधक मुकुल पांडेय ने छात्रों व शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि छात्रों को इस तरह के आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इससे उनके अंदर छिपी प्रतिभा का पता चलता है।


 कार्यक्रम में विद्यालय के डा. छविनाथ पांडेय, प्रह्लादघाट विद्यालय की प्रधानाचार्या स्नेहलता पांडेय सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी व अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed