{"_id":"693dc5a7571045f7ed0f0298","slug":"mla-sports-competition-pandit-deendayal-upadhyay-nagar-team-emerged-victorious-in-the-volleyball-senior-boys-category-chandauli-news-c-189-1-svns1010-140656-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक खेल स्पर्धा : वाॅलीबॉल सीनियर बालक वर्ग में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक खेल स्पर्धा : वाॅलीबॉल सीनियर बालक वर्ग में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की टीम बनी विजेता
विज्ञापन
चंदौली के महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर विधायक खेल स्पर्धा में कबड्डी में प्रतिभ
महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर शनिवार को विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। वॉलीबॉल सीनियर बालक वर्ग में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की टीम भरछा को हराकर विजेता बनी। वॉलीबॉल सब-जूनियर बालक वर्ग में सरने की टीम ने परशुरामपुर को हरा दिया। कबड्डी सब-जूनियर बालक वर्ग में भिखारीपुर की टीम ने पीएमश्री को शिकस्त दी। 100 मीटर दाैड़ सब-जूनियर बालिका वर्ग में रागिनी कुमारी प्रथम, रितु द्वितीय और सपना तृतीय रहीं। सब-जूनियर बालक वर्ग में प्रवीण कुमार पहले, मोहम्मद कैफ दूसरे और लार्जर तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद सब-जूनियर बालिका वर्ग में पूजा वर्मा प्रथम रहीं। सीनियर बालिका वर्ग में पुष्पा प्रथम, सृष्टि दुबे द्वितीय और रीमा गुप्ता तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर सीनियर बालक वर्ग में सत्येंद्र कुमार प्रथम और रोहित खरवार द्वितीय रहे। 400 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में शिवानी प्रथम, जूली द्वितीय और रोशनी तृतीय रहीं। जूनियर बालक वर्ग में अमरदीप पाल प्रथम, अफजल अली द्वितीय और शिवम कुमार तृतीय रहे। 200 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में शकुंतला प्रथम, प्रेमलता द्वितीय और सुनिधि सिंह राठौड़ तृतीय रहीं। जूनियर बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में विशाल पाल प्रथम, सुनील कुमार द्वितीय और प्रिंस तृतीय रहे। 100 मीटर जूनियर बालक वर्ग में भी विशाल पाल प्रथम रहे।
लंबी दूरी की दौड़ में 1500 मीटर सीनियर बालक वर्ग में दिलीप कुमार प्रथम रहे। जूनियर वर्ग में अभिषेक कुमार ने प्रथम, अफजल अली ने द्वितीय और शुभम चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर सब-जूनियर बालिका वर्ग में रागिनी कुमारी प्रथम, चांदनी द्वितीय और तमन्ना मौर्य तृतीय रहीं, जबकि सब-जूनियर बालक वर्ग में अरुण कुमार प्रथम, सत्यदीप द्वितीय और आसिफ तृतीय रहे।
फील्ड इवेंट्स में शॉटपुट जूनियर बालक वर्ग में अभिषेक त्रिपाठी प्रथम, करण चौहान द्वितीय और अभिषेक यादव तृतीय रहे। डिस्कस थ्रो सीनियर बालिका वर्ग में इंद्राणी ने पहला स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट सीनियर बालक वर्ग में विजय प्रसाद प्रथम, रोहित खरवार द्वितीय और शिव विश्वकर्मा तृतीय रहे। डिस्कस थ्रो सब-जूनियर बालिका वर्ग में स्वंगी मौर्य प्रथम, श्रुति तिवारी द्वितीय और सपना तृतीय रहीं।
विज्ञापन
शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने किया। कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है, क्योंकि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन रजनीश कुमार पांडेय ने किया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. देवेंद्र प्रताप सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनीस सिंह, राजन यादव, राहुल कुमार, सुनील कुमार, महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार रहे।