फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   MLA sitting on dharna to get boring done

बोरिंग शुरू कराने की मांग को लेकर धरना पर बैठे सकलडीहा विधायक

Mon, 13 Sep 2021 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
MLA sitting on dharna to get boring done
सकलडीहा। क्षेत्र में पानी की आपूर्ति के लिए टिमिलपुर में जलनिगम की ओर से लगी दो ट्यूबवेल की बोरिंग फेल हो जाने से स्थानीय कस्बा सहित आसपास के दर्जनों गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। आश्वासन के बाद भी सोमवार से नई बोरिंग कार्य प्रारंभ नहीं होने से नाराज सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव सोमवार को जलनिगम कार्यालय के सामने धरना पर बैठ गए। सूचना मिलने के करीब दो घंटे बाद नायब तहसीलदार रविरंजन विभागीय जेई के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मंगलवार से बोरिंग शुरू कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

जलनिगम की ओर से लगी टंकी से सकलडीहा सहित दो दर्जन गांवों में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। टंकी में पानी चढ़ाने के लिए दो ट्यूबवेल लगाए गए थे। इनमें एक ट्यूबवेल की बोरिंग चार साल पूर्व भ्रष्ट हो गई थी जिसे बनवाया नहीं गया। इससे कई गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई थी। सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने पेयजल की किल्लत की समस्या विधानसभा में भी उठाई लेकिन विभागीय अधिकारियों ने ध्यान नही दिया। वहीं एक सप्ताह पूर्व दूसरी बोरिंग भी फेल हो जाने से पानी की दिक्कत हो गई । सपा विधायक ने अधिकारियों से नई बोरिंग कराने की मांग की थी जिसपर सोमवार से बोरिंग शुरू कराने का अधिकारियों ने आश्वासन दिया था। बावजूद इसके बोरिंग शुरू नहीं कराई गई। इससे नाराज सपा विधायक जलनिगम कार्यालय के सामने धरना पर बैठ गए। इसकी जानकारी होते ही नायब तहसीलदार विभागीय जेई के साथ मौके पर पहुंचे। बारिंग के लिए पाइप गिट्टी आदि गिराया गया। साथ ही अधिकारियों ने मंगलवार से बोरिंग कार्य शुरू कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। इस संबंध में जलनिगम के जेई राजबलि ने बताया कि बोरिंग करने के लिए मशीन न आने से कार्य रुका है। जल्द ही कार्य आरंभ करा दिया जाएगा। धरना देने वालों में रविंद्र प्रताप सिंह, सत्यप्रकाश यादव, सुरेंद्र यादव, दिलीप गुप्ता, अभय यादव, राजेश यादव, गोबिंद सोनकर, काशी यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed