{"_id":"6279634f5351ce4ccb0293cb","slug":"mla-and-dm-did-land-worship-for-amrit-sarovar-chandauli-news-vns652690775","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत सरोवर के लिए विधायक व डीएम ने किया भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत सरोवर के लिए विधायक व डीएम ने किया भूमि पूजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के निर्देश पर जनपद में 80 अमृत सरोवर का निर्माण होना है। इस क्रम में बरहनी में भी आधा दर्जन से अधिक सरोवर बनना है। सोमवार की शाम विधायक सुशील सिंह व जिलाधिकारी संजीव सिंह ने बगही गांव में अमृत सरोवर निर्माण के लिए नारियल फोड़कर भूमि पूजन व अमृत महोत्सव से संबंधित शिलालेख का भी लोकार्पण किया।
बगही गांव में लगभग आठ हेक्टेयर ताल की जमीन काफ़ी दिनों से बेकार पड़ी थी। शासन की घोषणा के बाद अमृत सरोवर के निर्माण के लिए ऐसी ही जमीन की तलाश की जा रही थी। बीडीओ राहुल सागर व एपीओ आशीष कुमार सिंह ने उक्त जमीन पर अमृत सरोवर के निर्माण का प्रस्ताव डीएम व सीडीओ को भेजा था। प्रस्ताव पास होने के बाद सोमवार को भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रथम चरण में लगभग एक एकड़ जमीन पर सरोवर का निर्माण किया जाएगा। सरोवर के चारों तरफ़ ले आऊट, पाथवे, लाइटिंग, वृक्षारोपण, सोलर लाइट आदि का निर्माण होगा। डीएम संजीव सिंह व विधायक सुशील सिंह ने कहा कि दूसरे चरण में शेष जमीन पर भी वृहद् सरोवर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जनपद में सौ से अधिक पटे तालाबों को चिह्नित किया गया है। 80 तालाबों की मनरेगा से खोदाई कर अमृत सरोवर बनाए जाएंगे। इस मौके पर सीडीओ, प्रमुख महेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत रितेश सिंह, एडीओ समाज कल्याण राजकुमार, लवी सिंह, ग्राम प्रधान राकेश विश्वकर्मा, नवनीत उपाध्याय, रिंकू सिंह रहे।