{"_id":"659e53c764a4126e4b058906","slug":"miscreants-entered-house-for-robbery-beat-up-father-and-son-incident-captured-in-cctv-in-chandauli-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli: आधी रात को घर में डकैती के मकसद से घुसे 12 नकाबपोश, पिता-पुत्र को पीटा; पड़ोसियों के जागने पर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli: आधी रात को घर में डकैती के मकसद से घुसे 12 नकाबपोश, पिता-पुत्र को पीटा; पड़ोसियों के जागने पर भागे
Wed, 10 Jan 2024 01:52 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 10 Jan 2024 01:52 PM IST
सार
घटना अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेड़वा गांव के पास का है। आधी रात में मकान और दुकान में चोरी के मकसद से बदमाश घुसे। उनकी आहट सुन मकान मालिक उठा और दूसरे मंजिल से आवाज लगाने लगा। जहां पहुंचकर बदमाशों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
chandauli news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेड़वा गांव के समीप एक मकान में बीती रात करीब एक बजे 12 नकाबपोश बदमाश डकैती के मकसद से शटर तोड़कर घुस गए। दुकान और मकान में चोरी के मकसद से घुसे बदमाशों ने मकान मालिक को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर जगे उसके पुत्र को भी बुरी तरह पीट दिया। पुत्र ने अंदर से दरवाजा बंद कर पड़ोसियों को फोन किया। पड़ोसियों की आहट सुनकर बदमाश मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी होने पर बुधवार की सुबह हड़कंप मच गया। मौके पर एएसपी विनय सिंह और डिप्टी एसपी अनिरूद्ध सिंह पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए। वहीं पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेड़वा गांव के समीप मंगलवार की देर रात नकाबपोश 12 बदमाशों ने चंद्रभूषण केसरी (65) के घर का शटर तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर गए। खटपट की आवाज सुनकर चंद्रभूषण ने घर के दूसरे मंजिल से ही आवाज लगाई तो छह बदमाश पहुंचकर असलहे के बल पर उनसे मारपीट की। उन्हें पीटकर लहालुहान कर दिया।
विज्ञापन
चंद्रभूषण की पत्नी ने चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो कमरे में सो रहा पुत्र प्रिंस बाहर निकला तो उस पर भी बदमाश टूट पड़े। जिससे प्रिंस (35) के हाथ में भी चोटें आईं। किसी प्रकार प्रिंस ने जान बचाकर अपने कमरे में घुसकर अंदर से दरवाजा बंद किया और आसपास के लोगों को फोन कर बचाने की गुहार लगाई। पड़ोसियों के आने की जानकारी जैसे ही बदमाशों को हुई। आनन- फानन मौके से भाग निकले। इसके बाद आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। शोर सुनकर मोहल्ले में भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन