{"_id":"6128acba8ebc3e14e07a2edc","slug":"minor-girl-dies-due-to-electrocution-after-touch-high-tension-wire-in-chandauli-while-sweeping-roof-she-came-maternal-grandmother-home","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौलीः छत पर झाड़ू लगाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किशोरी की मौत, मां के साथ आई थी ननिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौलीः छत पर झाड़ू लगाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किशोरी की मौत, मां के साथ आई थी ननिहाल
Fri, 27 Aug 2021 05:08 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 27 Aug 2021 05:08 PM IST
सार
नगर पंचायत वॉर्ड नंबर-6 निवासी मनीष राजभर के मकान के समीप से बिजली की 11 हजार लाइन गुजरी है। रक्षाबंधन पर सोनभद्र जिले के बढौरा गांव निवासी मनीष की बहन निशा अपनी 15 वर्षीय बेटी वैष्णवी के साथ राखी बांधने आई थी।
विज्ञापन
घटना के संबंध में जानकारी लेते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली जिले के चकिया नगर पंचायत के वॉर्ड नंबर-6 सिविल लाइन पूर्वी रानी के बावली के पास हाईटेंशन तार की चपेट में आने किशोरी की मौत हो गई। घटना के वक्त किशोरी वैष्णवी राजभर उर्फ बिट्टी (15) छत पर झाड़ू लगा रही थी। किशोरी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
नगर पंचायत वॉर्ड नंबर-6 निवासी मनीष राजभर के मकान के समीप से बिजली की 11 हजार लाइन गुजरी है। रक्षाबंधन पर सोनभद्र जिले के बढौरा गांव निवासी मनीष की बहन निशा अपनी 15 वर्षीय बेटी वैष्णवी के साथ राखी बांधने आई थी। वैष्णवी अपने पिता के साथ मुंबई रहती थी। कई वर्षों बाद वह अपनी मां संग ननिहालआई थी।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह वैष्णवी छत साफ करने को कहकर झाड़ू लेकर चली गई। थोड़ी देर बाद उसकी चीख-पुकार सुनकर लोग छत पर पहुंचे तो वह औधे मुंह गिरी पड़ी थी। उसे अस्पताल ले जाया जाता इससे पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वह झाड़ू लगाते समय किसी तरह छत के समीप से गुजरे हाईटेंशन तार के चपेट में आ गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। देखते ही देखते आसपास के लोगों भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जौनपुरः हाइटेंशन तार की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी की मौत
जौनपुर जिले के मछलीशहर क्षेत्र के मोलनापुर गांव में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों मोर का शव कपड़े में लपेट कर ले गए। उन्होंने बताया कि शव का पशु चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद दफन किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि दो मोर काफी दिनों से ट्रांसफॉर्मर के नीचे झाड़ी में रहते थे।