फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   memoriyal

तहसीलदार ने कराई स्मारक के जमीन की नाप

Fri, 09 Aug 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
memoriyal
पड़ाव। स्थानीय चौराहे पर बन रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक में जमीन को लेकर कुछ दुकानदारों व लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। इसको संज्ञान में लेते हुए डीएम नवनीत सिंह चहल ने राजस्व विभाग को विवादित जमीन की पैमाइश कर समस्या का समाधान कराने का निर्देश दिया था। डीएम के निर्देश के बाद पुलिस फ़ोर्स के साथ पहुंचे तहसीलदार लालता प्रसाद ने जमीन की नापी कर विवादित जमीन को कब्जे से मुक्त कराया। राजस्व विभाग की इस कार्रवाई से चौराहे के आसपास के दुकानदारों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

चौराहा स्थित गन्ना किसान संस्थान में निर्माणाधीन पंडित दीनदयाल उपाध्याय संग्रहालय के नक्शे के अनुरूप जमीन कम होने पर वीडीए के अधिकारियों ने डीएम चंदौली से जमीन की पैमाइश की मांग की गई थी। इसके बाद डीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने पुलिस फोर्स के साथ संस्थान पहुंचकर विवादित आराजी नंबर 12/1, 13/1, 24 की नाप कराई। इस संबंध में तहसीलदार ने बताया कि तीनों आराजी नंबरों के जमीन की नापी की रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी। इस मौके पर कानूनगो मनीष सिंह, विष्णु गुप्ता, विनोद पांडेय, लेखपाल सलमान, राजीव, धीरेंद्र वर्मा, कोतवाल शिवानंद मिश्रा, जलीलपुर चौकी इंचार्ज संजय सिंह सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed