फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ??? ????? ?Memorandum given to the principal for refund of fees

छात्रों ने फीस वापसी की मांग को लेकर प्राचार्य को दिया ज्ञापन

Sun, 10 Jul 2022 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
??? ????? ?Memorandum given to the principal for refund of fees
सकलडीहा। नई शिक्षा नीति के तहत महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के निर्देश पर बीए सेकेंड समेस्टर में छात्रों से 1350 रुपये अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा है। इसे लेकर छात्र संघ के पदाधिकारी लामबंद हैं। शनिवार को छात्र संघ महामंत्री राहुल राजभर के नेतृत्व में छात्रों ने प्राचार्य प्रो. डॉ. प्रदीप कुमार पांडेय को पत्रक देकर अतिरिक्त शुल्क वापस लेने की मांग की है। छात्रों के मांग पत्र को प्राचार्य ने विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत कराने का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

छात्र संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय की ओर से नई शिक्षा नीति के तहत छात्रों पर अतिरिक्त शुल्क भार बढ़ाने से गरीब छात्र छात्राओं के पठन पाठन में दिक्कते होंगी। बीए के सेकेंड समेस्टर में कोई शुल्क नहीं लगता था। छात्रों ने फीस वापसी की मांग को लेकर पत्रक सौपा। इस संबंध में प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि यह शुल्क नयी शिक्षा निति के अनुसार कौशल विकास सहित अन्य के लिए लगाया गया है। विश्वविद्यालय के निर्देश पर ही इसे वापस लिया जाएगा। छात्रों की मांग को विश्वविद्यालय को अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर छात्र संघ महामंत्री राहुल राजभर, कुलदीप सिंह चौहान, माधव पांडेय, आलोक कुमार चौरसिया, विकास राय, आलोक कुमार गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed