फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Meeting held for installation of Dr. Ambedkar's statue

Chandauli News: डॉ.आंबेडकर की प्रतिमा स्थापना के लिए हुई बैठक

Sat, 20 Sep 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Meeting held for installation of Dr. Ambedkar's statue
डॉ.आंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर हुई बैठक
विज्ञापन


सकलडीहा। कस्बा में डाॅ.आंबेडकर प्रतिमा स्थापना को लेकर चल रहे विवाद के बीच शुक्रवार को तहसील सभागार में तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में समर्थक और व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें प्रतिमा स्थापना को लेकर समर्थकों के साथ सहमति बनाने का प्रयास किया गया। तहसील प्रशासन की ओर से दो दिनों के अंदर प्रतिमा स्थापना स्थल को लेकर सहमति बनने का दावा किया गया।


सकलडीहा कस्बा में हाइवे निर्माण के दौरान डॉ.आंबेडकर की प्रतिमा स्थापना, पुलिस बूथ, काली माता मंदिर और बिजली ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। बीते कई दिनों से प्रतिमा स्थापना को लेकर बसपा और भीम आर्मी पार्टी के समर्थक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। एसडीएम कुंदन राज कपूर के निर्देश पर तहसील सभागार में तहसीलदार के नेतृत्व में प्रतिमा की स्थापना को लेकर समर्थक और व्यापारियों की हुई बैठक में व्यापारियों ने अधूरा पड़े नाला निर्माण को पूरा कराते हुए कस्बा में आवागमन शुरू कराये जाने की मांग भी की। तहसीलदार प्रशासन ने शीघ्र ही समस्याओं का समाधान कराने व प्रतिमा की स्थापना के लिए जमीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव, रमेश राम, सुरेंद्र यादव, शैलेश कुमार, अविनाश गौतम, उमेश चौरसिया, चिंटू गुप्ता, हिमांशु वर्मा, अरविंद, सिद्धार्थ, प्राणबाहु, शेरू निगम, छोटू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed