{"_id":"681fa96a79517b88b00e08d9","slug":"medicines-were-not-available-at-the-district-hospitals-medicine-centers-patients-returned-chandauli-news-c-189-1-chl1001-130915-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: जिला अस्पताल के औषधि केंद्रों पर नहीं मिलीं दवाएं, लाैटे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: जिला अस्पताल के औषधि केंद्रों पर नहीं मिलीं दवाएं, लाैटे मरीज
विज्ञापन
पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल के औषधि केंद्र और जन औषधि केंद्र पर मरीजों को दवाएं नहीं हैं। वे मजबूरी में बाहर से दवा खरीद रहे हैं। केंद्रों पर मानसिक रोग की दवा एक महीने और अन्य रोगों की औषधि पंद्रह दिनों से से नहीं है।
पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन 1200 से अधिक मरीज आते हैं। अस्पताल के चिकित्सक मरीजों को पर्ची देकर जिला अस्पताल के औषधि केंद्र और जन औषधि केंद्र भेजते हैं। दोनों केंद्रों पर दवा न मिलने पर मरीज और तीमारदार निराश हो जाते हैं।
चिकित्सक से बाहर की दवा लिखवाते हैं। इससे मरीजों पर आर्थिक नुकसान हो रहा है। कुछ मरीज बिना दवा के ही घर लाैट जाते हैं। सदर विकासखंड के नवही गांव निवासी उमापति ने बताया कि जन औषधि पर दवाएं नहीं मिलीं। मजबूरी में बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ीं। स्वास्थ्य प्रशासन पूरी तरह से लापरवाह हैं।
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में दवा उपलब्ध न होने से लोगों को परेशाानी हो रही है।
क्षेत्र के नई बाजार गांव निवासी विनोद कुमार चौहान ने कहा कि जिला अस्पताल में दवा लेने आए थे। कोई भी दवाएं नहीं मिली। मिलने के कारण समय के साथ आर्थिक स्थिति भी हुई है।
दवाएं न मिलने से लोगों को दिक्कतें हो रहीं हैं।