फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mayank in Karate, Mohd. Gold to Imam, Shalini and Priyanka

Chandauli News: कराटे में मयंक, मो. इमाम, शालिनी और प्रियंका को गोल्ड

Mon, 11 Sep 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Mayank in Karate, Mohd. Gold to Imam, Shalini and Priyanka
पीडीडीयू नगर। माध्यमिक विद्यालयी जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन इंटरमीडिएट कॉलेज मोदीनगर में किया गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के सात विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मयंक, मो. इमाम, शालिनी और प्रियंका ने गोल्ड मेडल जीता। उनको मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया। अंडर-17 में 50 किलो भार वर्ग में मयंक गुप्ता, अंडर-14 में 50 किलो भार वर्ग में मोहम्मद इमाम, अंडर-19 सीनियर बालिका वर्ग में शालिनी जायसवाल एवं जूनियर वर्ग में प्रियंका चौहान ने 46 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीते। ये सभी खिलाड़ी 14 से 15 सितंबर को वाराणसी मंडल प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। मैच निर्णायक के रूप में कुमार नंदजी, नीरज गुप्ता, सतीश गुप्ता एवं राहुल कुमार रहे। इस मौके पर राकेश सिंह, चंद्रेश्वर सिंह, सरोज कुमार, संतोष कुमार, लालजी प्रजापति, राजेश कुमार, कमलेश कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन खेल शिक्षक महेंद्र कुमार ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed