फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Married woman's body found hanging from noose

Chandauli News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Tue, 14 May 2024 03:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from noose
शिकारगंज। क्षेत्र के नेवाजगंज में सोमवार को एक विवाहिता का शव कमरे में पंखे के हुक से गमछे के सहारे लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नेवाजगंज गांव निवासी इंद्रजीत पांडेय के पुत्र पवन पांडेय की शादी प्रतिमा (23) के साथ चार साल पहले बिहार के रोहतास में हुई थी। दोनों की ढाई साल की पुत्री और 11 महीने का पुत्र है। इंद्रजीत पांडेय मुंबई में रहते हैं और पवन मिर्जापुर जनपद के नारायनपुर में वाहन की एजेंसी में काम करते हैं। सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे पवन नारायनपुर चले गए और छोटा भाई अमन स्कूल चला गया। कुछ देर बार उसकी मां मालती देवी कमरे में पहुंची तो प्रतिमा पंखे की कुंडी से गमछे के सहारे लटकी हुई थी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी विवाहिता के मायके वालों को दी। कोतवाल अतुल प्रजापति ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed