फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Married woman missing from home with daughter

पुत्री के साथ घर से निकली विवाहिता गायब

Thu, 14 Oct 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Married woman missing from home with daughter
थाना क्षेत्र के मनकपड़ा गांव से ससुराल जाने के लिए मायके से चार वर्षीय पुत्री के साथ निकली विवाहिता का एक पखवारे बाद भी पता नहीं चल पाया है। कई दिनों तक खोजबीन के बाद थक-हार कर विवाहिता की मां बसंती देवी ने स्थानीय थाने में दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद भी पुलिस अब तक उन्हें तलाश नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

मनकपड़ा गांव निवासी स्वर्गीय शिवमूरत की पुत्री राधिका (25) का शादी बबुरी थाना क्षेत्र की नकटी, रघुनाथपुर गांव निवासी रामजनम के पुत्र राजकुमार के साथ पांच वर्ष पूर्व हुई थी। राधिका को चार वर्ष की पुत्री भी है। चार माह पूर्व ससुराल में हो रही कलह से ऊबकर राधिका मायके आ गई थी। तब से वह अपने मायके में ही रह रही थी। बीते 27 सितंबर को राधिका की उसकी भाभी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद वह अपनी पुत्री के साथ ससुराल जाने के लिए कहकर घर से निकल पड़ी। लेकिन वह ससुराल नहीं पहुंच पाई। जिस पर मायके वालों ने रिश्तेदारी,नातेदारी में उसकी काफी खोजबीन की। इसके बाद उसका कहीं पता नहीं चल पाया है। बसंती देवी ने पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पुत्री व नतिनी का पता लगाए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed