फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Married woman dies under suspicious circumstances while cooking food

Chandauli News: खाना बनाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Mon, 16 Jun 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances while cooking food
कमालपुर। कस्बा में रविवार की दोपहर में संदिग्ध परिस्थितियों में मायके आई 34 वर्षीय विवाहित प्रेमशिला की खाना बनाते समय आग लगने से मौत हो गई। सूचना पर उसके पति जितेंद्र और ससुराल पक्ष लोग मौके पर पहुंचकर रोने बिलखने लगे। ससुराल पक्ष ने पुलिस से कोई भी कार्रवाई नहीं किए जाने की बात कही। इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

कमालपुर निवासी जामवंती देवी की चार बेटियां हैं। उनके पति का निधन हो चुका है। महिला की दूसरी बेटी इन दिनों अपने दो बच्चों के साथ मायके कमालपुर में रहती थी। रविवार की दोपहर विवाहित 34 वर्षीय प्रेमशिला रसोई घर में खाना बना रही थीं। अचानक आग लगने से उसकी चपेट में आ गईं। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन आग बुझाकर इलाज के लिए कमालपुर निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर धीना थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र निषाद पहुच गए। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed