फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Marriages are not happening, lawns are empty

नहीं हो रही हैं शादियां, खाली पड़े हैं लॉन

Thu, 07 May 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Marriages are not happening, lawns are empty
पीडीडीयू नगर में सुना पड़ा वैवाहिक लॉन। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। शहनाई की गूंज न ढोल नगाढों की थाप और न ही डीजे पर थिरकते युवाओं की टोली कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा है। रंग बिरंगे झालरों से जगमग होते लॉन, रात नौ बजे से सड़क पर जाम कुछ भी देखने को नहीं मिल रहा है। सब कुछ ठप है, चहुंओर सन्नाटा है। वजह कोराने वायरस का खौफ और लाकडाउन है और लोग घरों में कैद हैं। जिले में इस सीजन में करीब 350 शादियां होती हैं। अब तक लॉन में एक भी शादी नहीं हुई और लोग विवाह की तिथि आगे के लिए टाल चुके हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन का असर अर्थव्यवस्था के साथ लोगों की खुशियों पर भी है। अप्रैल माह से शुरू हुए सहालग के महीने में संक्रमण के भय से अबतक एक भी शादी नहीं हुई है। हालात यह है की इस कभी सहालग के माह में शहनाई और डीजे की धुन और रंग बिरंगी रौशनी से गुलजार रहने वाले लॉन खाली पड़े हैं। लॉन संचालकों के अनुसार जिले में करीब 50 शादी के लॉन हैं और अप्रैल से जून तक में प्रत्येक लॉन में 15 से 20 शादियां होती हैं। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने देश मे लॉकडाउन किया गया है। जिसने लोगों की आर्थिक, मानसिक स्थितियों के साथ खुशियों को भी संक्रमित कर दिया है। संक्रमण के डर से लोग शादी -विवाह जैसे आयोजनों से भी परहेज कर रहे हैं। हर रस्म को त्योहार की तरह मनाया जाता था लेकिन सीमित लोगों के रहने की बाध्यता के कारण लोग शादी करने से भी लोग परहेज कर रहे हैं। शादी- विवाह का आयोजन नहीं होने से लॉन में सन्नाटा पसरा हुआ है। जिले में 50 लॉन है जिसमें से 20 लान सिर्फ पीडीडीयू नगर में है । लॉन संचालक आरिज अहमद ने बताया कि लॉकडाउन के कारण एक भी शादी नहीं हुई है। वहीं जिन्होंने ने लॉन की पहले से बुकिंग करा ली थी उन्होंने उसे कैंसिल करा दिया है। इस वर्ष अब उम्मीद नवंबर माह की है। यदि यही हाल रहा तो पूरा वर्ष खराब हो जाएगा।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। लाकडाउन के चलते पहले से सैकड़ों शादियां तय थी मगर गिनती के तीन शादियों के अलावा जिले में लगभग शादिया कैंसिल हो चुकी है। विवाह के शुभ मुहुर्त शुरू होने के बाद जिले में पहली शादी धीना थाने में 20 अप्रैल को हुई। जिले के महुंजी निवासी कुंवर यादव के बेटे अनिल ने गाजीपुर निवासी नागेंद्र की बेटी ज्योति के साथ सात फेरे लिए थे। इसमें जिले के एएसपी, एसडीएम से लेकर सभी अधिकारी मौजूद रहे। वहीं दूसरी शादी 27 अप्रैल को चहनिया के सदलपुरा में शिवमंदिर में हुई। सदलपुरा के कोमल चौहान की बेटी तनु ने वाराणसी के जयरामपुर निवासी अखंडी चौहान के बेटे राकेश के साथ सात फेरे लिए थे। वहीं तीसरी शादी धीना थाने में ही चार मई को हुई। गाजीपुर जमानिया के भोला सिंह ने सकलडीहा के नरैना गांव निवासी चांदनी के गले मे वरमाला डालकर जीवन संगिनी बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
20 से अधिक लोग नहीं हो सकते शामिल
पीडीडीयू नगर। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार प्रशासन ने ग्रीन जोन में शामिल क्षेत्रों में शादी की इजाजत दी गयी है। लेकिन ऐसे में सिर्फ 20 लोगों को ही शामिल होने की इजाजत है। जहां शादियों में लाखों रुपए खर्च होते थे और सैकड़ों की भीड़ होती। ऐसे में सब कुछ सीमित कर देने से लोगों ने शादियां टाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed